Rajinder Manchanda Bani

Rajinder Manchanda Bani

@rajinder-manchanda-bani

Rajinder Manchanda Bani shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rajinder Manchanda Bani's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

24

Likes

35

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
फिर न गुंजाइश-ए-यक-सदमा भी हम तुम में रही
टूटता सिलसिला दोनों पे अयाँ था कितना
Rajinder Manchanda Bani
कोई खड़ा है मेरी तरह भीड़ में तन्हा
नज़र बचा के मेरी सम्त देखता है बहुत
Rajinder Manchanda Bani
ऐ सफ़-ए-अब्र-ए-रवाँ तेरे बा'द
इक घना साया शजर से निकला
Rajinder Manchanda Bani
ज़रा छुआ था कि बस पेड़ आ गिरा मुझ पर
कहाँ ख़बर थी कि अंदर से खोखला है बहुत
Rajinder Manchanda Bani
मैं हूँ और वादा-ए-फ़र्दा तेरा
और इक उम्र पड़ी हो जैसे
Rajinder Manchanda Bani
लो सारे शहर के पत्थर समेट लाए हैं हम
कहाँ है हम को शब-ओ-रोज़ तौलने वाला
Rajinder Manchanda Bani
वो टूटते हुए रिश्तों का हुस्न-ए-आख़िर था
कि चुप सी लग गई दोनों को बात करते हुए
Rajinder Manchanda Bani
जो मेरे वास्ते कल ज़हर बन के निकलेगा
तिरे लबों पे सँभलता हुआ सा कुछ तो है
Rajinder Manchanda Bani
अजीब लम्हा-ए-कमज़ोर से मैं गुज़रा हूँ
तमाम सिलसिला पल में बिखरने वाला था
Rajinder Manchanda Bani
तू कोई ग़म है तो दिल में जगह बना अपनी
तू इक सदा है तो एहसास की कमाँ से निकल
Rajinder Manchanda Bani
वो एक अक्स कि पल भर नज़र में ठहरा था
तमाम उम्र का अब सिलसिला है मेरे लिए
Rajinder Manchanda Bani