Rehman Faris

Rehman Faris

@rehman-faris

Rehman Faris shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rehman Faris's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

71

Content

28

Likes

1062

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
जता दिया कि मोहब्बत में ग़म भी होते हैं
दिया गुलाब तो काँटे भी थे गुलाब के साथ
Rehman Faris
35 Likes
बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं
हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं

तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू
तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं
Read Full
Rehman Faris
77 Likes
अगर हुकूमत तुम्हारी तस्वीर छाप दे नोट पर मेरी दोस्त
तो देखना तुम कि लोग बिल्कुल फ़ुज़ूल-ख़र्ची नहीं करेंगे
Rehman Faris
70 Likes
हम पे कर ध्यान अरे चाँद को तकने वाले
चाँद के पास तो मोहलत है सहर होने तक
Rehman Faris
40 Likes
अगर हुकूमत तुम्हारी तस्वीर छाप दे नोट पर मेरी दोस्त
तो देखना तुम कि लोग बिल्कुल फिजूलखर्ची नहीं करेंगे

हमारे चंद अच्छे दोस्तों ने ये वा'दा ख़ुद से किया हुआ है
कि शक्ल अल्लाह ने अच्छी दी है सो बातें अच्छी नहीं करेंगे
Read Full
Rehman Faris
59 Likes
झेला है मैं ने तीन सौ पैंसठ दुखों का साल
चाहो तो पिछले बारह महीनों से पूछ लो
Rehman Faris
81 Likes
ये क्या कि जब भी मिलो पूछ के बता के मिलो
कभी करो मुझे हैरान अचानक आ के मिलो
Rehman Faris
67 Likes
अकेलेपन से कहाँ तालमेल होता है
खिलाड़ी इश्क़ में दो हों तो खेल होता है

न लेना इश्क़ के पर्चे में सौ से कम नंबर
यहाँ निनानवे वाला भी फेल होता है
Read Full
Rehman Faris
67 Likes
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी
कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ
Rehman Faris
45 Likes
सदाएँ देते हुए और ख़ाक उड़ाते हुए
मैं अपने आप से गुज़रा हूँ तुझ तक आते हुए
Rehman Faris
47 Likes
तेरे बिन घड़ियाँ गिनी हैं रात दिन
नौ बरस ग्यारह महीने सात दिन
Rehman Faris
47 Likes
कहानी ख़त्म हुई और ऐसी ख़त्म हुई
कि लोग रोने लगे तालियाँ बजाते हुए
Rehman Faris
61 Likes
तू ने बहुत ख़राब किया है मुझे मगर
इस शे'र में ख़राब का मतलब कुछ और है
Rehman Faris
47 Likes
आप की आँखें अगर शे'र सुनाने लग जाएँ
हम जो ग़ज़लें लिए फिरते हैं, ठिकाने लग जाएँ
Rehman Faris
77 Likes