Sabir Pathan

Sabir Pathan

@sabirpathan77667

Sabir Pathan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sabir Pathan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

107

Likes

32

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
दर्द सीने में आ के बैठा है
और कहता है क्या नज़ारा है
Sabir Pathan
अपने अना को मार कर मैं ख़ुश हुआ
हारे हुओं से हार कर मैं ख़ुश हुआ
Sabir Pathan
हमारा जुर्म इतना है कि सच बोला
सज़ा के नाम पर अब ज़ुल्म ढाएँगे
Sabir Pathan
जिस नज़ाकत पे जान देते थे
उस नज़ाकत पे जी उठा हूँ मैं
Sabir Pathan
तू अभी जानती नहीं मुझ को
मैं तिरा ग़म ख़रीद सकता हूँ
Sabir Pathan
पहले मुझ को हबीब कहता था
अब वो मुझ को अजीब कहता है

जो मुझे जान जान कहता था
अब वो मुझ को रक़ीब कहता है
Read Full
Sabir Pathan
इतनी रफ़्तार से जो गुज़रा है
वक़्त का पैर जल गया होगा
Sabir Pathan
जिस तरफ़ मैं गुलाल फेंकूँगा
तुझ को दिल से निकाल फेंकूँगा
Sabir Pathan
याद करने के वास्ते साबिर
भूल जाना बहुत ज़रूरी है
Sabir Pathan
दर्द सहने का हुनर मुझ को सिखाने वाले
रो रहे यार सभी मुझ को रुलाने वाले

मैं ने तो फूल बिछाए थे तेरी राहों में
अब तो तू लौट के आजा मेरे जाने वाले
Read Full
Sabir Pathan
कोई मुश्किल में काम आए तो
सुर्ख़ होंठों प नाम आए तो

दिल से दिल हम मिलाऍंगे लेकिन
हाथ में पहले जाम आए तो
Read Full
Sabir Pathan
यक़ीं कर दोस्ती भी दर्द देती है
चला के देखना तुम तीर पीछे से
Sabir Pathan
ज़िंदगी ढूँढ़ने निकल आए
रौशनी ढूँढ़ने निकल आए
Sabir Pathan
इसी दुनिया में दोनों रहते थे
इसी दुनिया में दोनों खो गए
Sabir Pathan
उस की तस्वीर क्यूँ दिखाऊँ मैं
वो मेरी जान है तमाशा नहीं
Sabir Pathan
जो कभी रूठती नहीं मुझ सेे
मैं मगर उस सेे रूठ जाता हूँ
Sabir Pathan
इक तमाशा तुझे दिखाऊँगा
मैं तेरे सामने मरूंगा अब
Sabir Pathan
मेरी ख़्वाहिश है एक बेटी हो
नाम जिस का सना रखूँगा मैं
Sabir Pathan
जान तक वो निसार करते हैं
जो हक़ीक़त में प्यार करते हैं
Sabir Pathan
दर्द इतना दिया नहीं करते
दर्द जितना सहा नहीं जाता

बिन तेरे रह रहे हैं लेकिन अब
बिन तेरे तो रहा नहीं जाता
Read Full
Sabir Pathan

LOAD MORE