Sanskriti Shree

Sanskriti Shree

@sanskriti.shree

Sanskriti Shree shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sanskriti Shree's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

12

Likes

100

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
हम किनारों की तरह हैं इश्क़ में जाने वफ़ा
एक हो सकते नहीं बस दोनों रहते पास हैं
Sanskriti Shree
लालपुर से दूर है काँके बहुत किस ने कहा
झाँक लीजे दिल में मेरे दोनों कितने पास हैं
Sanskriti Shree
मेरी इक तस्वीर देखी तुम ने पल भर प्यार से
और वो तस्वीर उस पल और प्यारी हो गई
Sanskriti Shree
खिल गए हैं रंग मुझ पे सारे ही
जब लगा इक रंग तुम सेे, लाजवाब
Sanskriti Shree
हार जाता है वो मेरी सादगी पे
क्या ज़रूरत है मुझे सजने की अब से
Sanskriti Shree
15 Likes
इस तमन्ना में गुज़र जाएगी मेरी ज़िन्दगी
वो मुसाफ़िर इक न इक दिन लौट कर के आएगा
Sanskriti Shree
दिल में जो उठता है वो तूफ़ान क्या है
जानती हूँ इश्क़ में नुक़सान क्या है

ख़त लिए भेजा है तुझ को इक कबूतर
बोल इस गुस्ताख़ी का चालान क्या है
Read Full
Sanskriti Shree
13 Likes
ज़िन्दगी के मसअलों पर मुस्कुरा
या'नी अपने सब ग़मों पर मुस्कुरा

गर जो चाहा वो न तुझ को मिल सके
अपनी घटती ख़्वाहिशों पर मुस्कुरा
Read Full
Sanskriti Shree
16 Likes