Shreya Shivmurti

Shreya Shivmurti

@shreya_shivmurti

Shreya Shivmurti shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shreya Shivmurti's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

17

Likes

70

Shayari
Audios
  • Sher
मैं ने तुम को अपना माना
देखो सच हर सपना माना
Shreya Shivmurti
कोई पहले पहल मिला था तो पत्थर का फूल लिखा
कोई छोड़ गया तो जिम्मेदारी की ज़िंदगी लिख दी
Shreya Shivmurti
जो भी सादा सच्चा होगा
मानो सब सेे अच्छा होगा
Shreya Shivmurti
हम ये ही समझ रहे थे
वो हम को समझ रहे हैं
Shreya Shivmurti
पहले शोर को सुनते हैं
फिर ख़ामोशी दिखती है
Shreya Shivmurti
धुँधले-धुँधले से मेरे सारे सपने थे
धूल हटाई तुम ने तो समझा अपने थे
Shreya Shivmurti
मेरे बारे में अब उतना ही जानोगे
जितनी ख़बरें मैं ख़ुद तुम तक पहुंचाऊंगी
Shreya Shivmurti
पावों के नीचे छाले हैं, आँखों के अंदर पानी है
किस्मत ने मारी है ठोकर, बदकिस्मत एक कहानी है
Shreya Shivmurti
देखो तो कैसा है पागल
दिखता मुझ जैसा है पागल
Shreya Shivmurti
हम उस सेे मिल कर ख़ुद से मिल जाते हैं
फिर हम दोनों ही ऐसे मिल जाते हैं
Shreya Shivmurti
बहुत पुराना अख़बार नज़र में है
फिर ख़बरों का बाज़ार नज़र में है
Shreya Shivmurti
पहले हँसते-हँसते बातें करते थे
अब जो बातें करते-करते रोते हैं
Shreya Shivmurti
जाने कब जाना पड़ जाए
अब तो सब जाने ही दो ना
Shreya Shivmurti
झूला बाप का कंधा था तब माँ का आँचल ख़ुशहाली थी
ईद मनाते थे हर दिन ही तब हर रात दिवाली थी
Shreya Shivmurti
सबके चेहरों पर जो डाले नूर-ए-हँसी
उस की उदासी की तो कोई ख़बर नहीं
Shreya Shivmurti
जो दुनिया को सबकी रंगीं करता है
दुनिया उस की देखो कैसी बेरंगी है
Shreya Shivmurti
बस इतनी सी चाहत मेरी
के अब कोई और न चाहे
Shreya Shivmurti