Sohil Barelvi

Sohil Barelvi

@sohil_barelvi

Sohil Barelvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sohil Barelvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

30

Content

491

Likes

422

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
जाने क्या क्या हैं हसरतें मेरी
बंद कमरे में ज़िन्दगी काटूँ
Sohil Barelvi
जब निकलता हूँ मैं कभी बाहर
ख़ुद को कमरे में छोड़ जाता हूँ
Sohil Barelvi
कानों पे हाथ रख लिए ख़ामोश हो गया
सुन ने की हद हुई तो मुझे बोलना पड़ा
Sohil Barelvi
अचानक कुछ किसी दिन हो गया तो
धरी रह जाएगी सारी निशानी
Sohil Barelvi
ऐसे भी लोग हैं जो मुझे दौर-ए-आज में
सच का दिलासा दे गए पर सच नहीं कहा
Sohil Barelvi
इक दूसरे से दूर रहेंगे तमाम उम्र
ये जानते हुए भी बहुत पास आ गए
Sohil Barelvi
जब से नाराज़ हो गया साक़ी
शा'इरी ख़त्म हो गई मेरी
Sohil Barelvi
हो सके तो क़रीब आ जाओ
तुम बहुत दूर दूर रहते हो
Sohil Barelvi
दिल को सुकूँ मिलेगा बहुत मुन्तज़िर था पर
मुझ पर अज़ाब टूट रहे माह-ए-इश्क़ में
Sohil Barelvi
उस नशे का ग़ुलाम हूँ अब भी
जिस की आदत लगाई थी तू ने
Sohil Barelvi
मेरा भी वक़्त ठीक नहीं चल रहा है और
वो भी फ़क़ीर हो गए जो मेरे साथ थे
Sohil Barelvi
सैकड़ों हाथ किसी को न मुयस्सर हों ख़ुदा
एक इंसान ही इंसान की उँगली पकड़े
Sohil Barelvi
और कुछ रोज़ तमन्नाई रहेगा ये दिल
एक दो रोज़ में आदत नहीं जाती कोई
Sohil Barelvi
मुझ में परिंदे गुम थे परिंदों में गुम था मैं
इक दिन कहीं से बाग़ में सय्याद आ गया
Sohil Barelvi
किसी ने गले से लगाया न ढारस बँधाया
मैं सद
में से बाहर बहुत देर के बा'द आया
Read Full
Sohil Barelvi
दुनिया का इक शख़्स गया है
सब से ज़ियादा मुझ को दुख है
Sohil Barelvi
देर से इतनी अपने घर पहुँचा
घर में जो था वो अब रहा ही नहीं
Sohil Barelvi
ख़्वाब कितना भी हो हसीं सोहिल
नींद खुलने पे टूट जाता है
Sohil Barelvi
तिरा साथ क़िस्मत नहीं दे कभी तो मिरी जाँ
समझना मिरे साथ भी कुछ बुरा हो रहा है
Sohil Barelvi
दुनिया से मुँह मोड़ ले लेकिन
अपने घर तो जाना होगा
Sohil Barelvi

LOAD MORE

How's your Mood?

Latest Blog

Upcoming Festivals