Shashank Shekhar Pathak

Shashank Shekhar Pathak

@ssp_pathak

Shashank Shekhar Pathak shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shashank Shekhar Pathak's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

53

Likes

170

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
किसी का गर सुकूँ हो तो किसी का मसअला हो तुम
दुआ हो तुम दवा हो तुम मरज़ हो तुम बला हो तुम
Shashank Shekhar Pathak
साज़ ख़ामोश कि इक टूटते संगीत के नाम
प्यार में हम ने किए गीत समर्पन कितने

तौबा ये तमकनत-ए-हुस्न इलाही तौबा
एक श्रृंगार को तोड़े गए दर्पन कितने
Read Full
Shashank Shekhar Pathak
किसी का गर सुकूँ हो तो किसी का मसअला हो तुम
दवा हो तुम, दुआ हो तुम, मरज़ हो तुम, बला हो तुम
Shashank Shekhar Pathak
चाहता नहीं पर मजबूर कर रहा है वो
जानबूझ कर खु़द से दूर कर रहा है वो
Shashank Shekhar Pathak
जुर्म किस का किस के सर इल्ज़ाम आया
आज रोया जाके तब आराम आया

हो रही थी जंग उस के नाम पर और
वो ही मेरे दुश्मनों के काम आया
Read Full
Shashank Shekhar Pathak
जो तू नहीं तो कुछ नहीं मुझ को मुयस्सर लगता है
तू हो अगर तो मुझ को कतरा भी समुंदर लगता है

है हाल क्या क्या मैं कहूँ जब से गई हो छोड़कर
दिल भी नहीं लगता कहीं घर भी कहाँ घर लगता है
Read Full
Shashank Shekhar Pathak
तुम्हें नाज़ है हुस्न पर तो सुनो तुम
मुझे भी जुदाई का अब डर न होता
Shashank Shekhar Pathak
हवा मेरे अपनों ने दी थी नहीं तो
जलाया किसी ने मिरा घर न होता
Shashank Shekhar Pathak
हो रही थी जंग उस के नाम पर और
वो ही मेरे दुश्मनों के काम आया
Shashank Shekhar Pathak
जीते जी मरना होता है तुम क्या जानो क्या होता है
इश्क़ करोगे तब समझोगे इश्क़ नहीं पूरा होता है

मिलना और बिछड़ जाना है खेल नहीं किस्मत का 'पाठक'
हो ही जाता है वो अक्सर होना जिसे जुदा होता है
Read Full
Shashank Shekhar Pathak
अधूरी मुद्दतों से इक कहानी लिख रहा हूँ मैं
फ़रेब, इश्क़,आग और पानी लिख रहा हूँ मैं

कि मिलने आ रहे हैं फिर न मिलने की जो शर्त पर
हाँ नाम उन के ही ये ज़िंदगानी लिख रहा हूँ मैं
Read Full
Shashank Shekhar Pathak
मेरे ख़्वाब नहीं पूरे होते हाँ नींद से मैं अब डरता हूँ
तेरी याद अगर आ जाए तो तस्वीर से बातें करता हूँ
Shashank Shekhar Pathak
तेरी अंँगड़ाई के आलम का ख़याल आया जब
ज़ेहन-ए-वीरांँ में खनकने लगे कंगन कितने
Shashank Shekhar Pathak
दिल की ख़ातिर एक रिश्ते को बचाने के लिए
आग मैं ने ही लगा ली ख़ुद मिरे घरबार में
Shashank Shekhar Pathak
पार जिस को कर रहा था लड़ के तूफ़ानों से मैं
ख़ुद वही मुझ को चला है छोड़कर मँझधार में
Shashank Shekhar Pathak
तेरे आने की ख़ुशी है न है फ़ुर्क़त का ग़म
ग़म ये है बीत गए प्यार के सावन कितने
Shashank Shekhar Pathak
12 Likes
सजा दूँ माँग मैं तेरी लहू से आज मैं अपने
बुरा मानो अगर मेरे न तुम सरकार, होली में
Shashank Shekhar Pathak
जल चुका है जिस्म मेरा राख हूँ मैं
पर मुझे अब भी मिली राहत नहीं है
Shashank Shekhar Pathak
जिस की ख़ातिर हम भुला बैठे हैं दुनिया
दोस्तों से ही उन्हें फ़ुर्सत नहीं है
Shashank Shekhar Pathak
जान ले लो जान तुम मेरी यक़ीनन
जान लेना तो मिरी फितरत नहीं है
Shashank Shekhar Pathak

LOAD MORE