Tajdeed Qaiser

Tajdeed Qaiser

@tajdeed-qaiser

Tajdeed Qaiser shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tajdeed Qaiser's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

83

Content

21

Likes

429

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
जो तेरी बाँहों में हँसती रही है खेली है
वो लड़की राज़ नहीं है कोई पहेली है

हाँ मेरा हाथ पकड़ कर झटक दिया उस ने
सहारा दे के बताया कि तू अकेली है
Read Full
Tajdeed Qaiser
59 Likes
मैं ने बस इतना पूछा था क्या देखते हो भला
मैं ने ये कब कहा था मुझे देखना छोड़ दो

गीली मिट्टी की ख़ुशबू मुझे सोने देती नहीं
मेरे बालों में तुम उँगलियाँ फेरना छोड़ दो
Read Full
Tajdeed Qaiser
76 Likes
मुझ को फिर से हसीन लगने लगी
उस ने इस तरह पेश की दुनिया

मुझ को अपनी समझ नहीं आती
और ऊपर से ये तेरी दुनिया
Read Full
Tajdeed Qaiser
54 Likes
तेरी तस्वीर अगर बनाते हम
तेरे बारे में क्या बताते हम

ढूँढ़ना है उसे अंधेरे में
और दिया भी नहीं बनाते हम
Read Full
Tajdeed Qaiser
54 Likes
मैं ने बस इतना पूछा था क्या देखते हो भला
मैं ने ये कब कहा था मुझे देखना छोड़ दो
Tajdeed Qaiser
68 Likes