Tarique Jamal

Tarique Jamal

@tariquejamalpoet

Tarique Jamal Ansari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tarique Jamal Ansari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

55

Likes

77

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
अच्छी आदत बिगाड़ दे न मुझे
इस लिए इस से दूर रहता हूँ
Tarique Jamal
ख़ुद-परस्ती की इंतिहा देखो
अपने ही हाल पर हँसी आई
Tarique Jamal
इक नज़र देखने की देरी है
खार को तुम गुलाब कर दोगी
Tarique Jamal
लोग दोनों का दुख समझ पाएँ
रोइए आप थोड़ा मेरे लिए
Tarique Jamal
मैं नए दौर का लड़का हूँ मगर मेरा ख़याल
इश्क़ में हाथ पकड़ना भी बहुत होता है
Tarique Jamal
दिल लगाओ न जाँ निसार करो
कब कहा है कि मुझ से प्यार करो

कच्ची 'उम्रों का प्यार ठीक नहीं
थोड़े दिन और इंतिज़ार करो
Read Full
Tarique Jamal
फील तुम भी करो हमारा दुख
कोई इग्नोर इस तरह से करे
Tarique Jamal
अपनी तस्वीर भेज दी उस ने
हैंग करने लगा है फोन मिरा
Tarique Jamal
कौन सुनता है अब बुजुर्गों की
कौन बरगद की छांव में बैठे
Tarique Jamal
मेरा नंबर डिलीट कर देना
और फिर काल काट दी उस ने
Tarique Jamal
जब से तुम्हारे नाम का टैटू है मेरे साथ
मुझ को ये लग रहा है कि बस तू है मेरे साथ
Tarique Jamal
एक दिन जब यक़ीन होगा नहीं
सच मशीनों से पूछा जाएगा
Tarique Jamal
मेरे दिल की जगह है जो पत्थर
बस वो पत्थर निकालना है मुझे
Tarique Jamal
15 Likes
और फिर वो किसी के बस में नहीं
जो परिंदे किसी क़फ़स में नहीं

वो कहीं जा के गर्क़ हो जाए
जो बदन मेरी दस्तरस में नहीं
Read Full
Tarique Jamal
पोस्ट करते हैं सिर्फ़ दो मिसरे
शे'र को वक़्त भी नहीं देते
Tarique Jamal
लोग पंखों से झूल जाते हैं
ख़ुद-कुशी जैसे कोई नेमत हो
Tarique Jamal
देने लग जाऊँ मैं भी हूँ में जवाब
इतना बातों को मुख़्तसर कर लूँ
Tarique Jamal
मुझ को महसूस करना होता है
आप जो देख कर समझते हैं
Tarique Jamal
मेरा दुख जानते हैं अच्छे से
अश्क दीवार से निकलते हैं
Tarique Jamal
लोग जाते हैं छोड़ कर दुनिया
या'नी किरदार से निकलते हैं
Tarique Jamal

LOAD MORE