Toyesh prakash

Toyesh prakash

@toyeshprakash

Toyesh prakash shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Toyesh prakash's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

116

Likes

132

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
कितने दुख नहीं रहते एक तेरे आने से
आ के मुस्कुराने से नज़रों को मिलाने से
Toyesh prakash
कोई कहे न कहे मैं तो राज़ खोलूँगा
तू मेरा प्यार है मैं सब को जा के बोलूँगा
Toyesh prakash
कोई बात कहते कहते यूँँ किसी की याद आई
सभी बात भूल बैठे लगी ज़िंदगी पराई
Toyesh prakash
मिरी आरज़ू जो पूछी तो मैं सिर्फ़ ये बताऊँ
तू मुझे बुलाए अपना तुझे अपना मैं बुलाऊँ
Toyesh prakash
गिर के आकाश से पेड़ों पे अटकना क्यूँ है
हम जो अटके तो परिंदों के परों में होंगे
Toyesh prakash
ये रोज़ रोज़ मनाने से लाख अच्छा है
ख़फ़ा हो हम सेे अगर तुम तो फिर ख़फ़ा ही रहो
Toyesh prakash
हमारे साथ किया था जो याद है अब भी
वफ़ा वफ़ा न करो फिर यूँँ बे-वफ़ा ही रहो
Toyesh prakash
जो भूल बैठे मिरे दिल का ही पता तुम यूँँ
तो अब ना राह तको और लापता ही रहो
Toyesh prakash
हार कर बैठे हो क्यूँ तुम होगी इक दिन जीत भी
हर समय आँखों में इक उम्मीद पलनी चाहिए
Toyesh prakash
मनाए कौन अब किस को समझ में कुछ नहीं आता
बहुत ज़िद्दी हो तुम भी तो बहुत ज़िद्दी हैं हम भी तो
Toyesh prakash
आप से रूठ कर हम किधर जाएँगे
आप के बिन तो जैसे यूँँ मर जाएँगे

दो क़दम दूर तुम सेे अगर जाएँगे
तुम ही तुम बस दिखोगे जिधर जाएँगे
Read Full
Toyesh prakash
तुम तो कितने दूर मुझ सेे हो गए
चाँद मेरा आज तारा हो गया
Toyesh prakash
फ़ोटो तेरा देख रहे हैं
आँख इसी से राहत पाए

कानों ने ये साथ दिया है
फ़ोटो से आवाज़ भी आए
Read Full
Toyesh prakash
हाल न दिल का कहना आया
तो चुप रह कर हम को सताया
Toyesh prakash
तू दिल में है, या तू दिल है
पूछ रही है मेरी धड़कन
Toyesh prakash
एक कहा तो एक ही मानो
अपना जीवन, मेरा जीवन
Toyesh prakash
जीवन भर की एक कहानी
एक मोहब्बत एक जवानी

हम ने बस ये मन में ठानी
अपनी ख़ुद की राह बनानी
Read Full
Toyesh prakash
फ़िक्र मुझ को हमेशा तुम्हारी हुई
वक़्त पर कॉल मेरा उठाया करो
Toyesh prakash
ये ज़िंदगी भी अजब से मुक़ाम लाती है
भुला दिया था जिसे उस की याद आती है
Toyesh prakash
दिल बस तेरा नाम पुकारे
एक झलक दिख लाजा प्यारे

इक दूजे को देख रहे हैं
मिलने को बेताब किनारे
Read Full
Toyesh prakash

LOAD MORE