Manish Kumar Gupta

Manish Kumar Gupta

@writer_manish

Manish Kumar Gupta shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish Kumar Gupta's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

27

Likes

12

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
दिल लग गया है मेरा फिर इक लड़की से
बातों से वो तेरी सहेली लगती है
Manish Kumar Gupta
फूल झड़ने लगे हैं अब साहब
कल तलक आप देते थे गाली
Manish Kumar Gupta
शाख़ से फूल अब जुदा होगा
सोच कर ये उदास है माली
Manish Kumar Gupta
इश्क़ तो बे-वफ़ा हुआ जानम
जिस्म को जिस्म ही सहारा है
Manish Kumar Gupta
गया हार मैं ज़ीस्त के ताश में
थे पत्ते बड़े पर न था तजरबा
Manish Kumar Gupta
अश्क आँखों में ला नहीं सकते
ज़ख़्म तुम को दिखा नहीं सकते

दर्द इतना मिला मोहब्बत में
यार अब दिल लगा नहीं सकते
Read Full
Manish Kumar Gupta
काम पूरा कर रही है मौत तो
काम आधा कर रही है ज़िंदगी
Manish Kumar Gupta
जिसे मैं चाहता हूँ ग़लती से आज
क़यामत हो अगर वो कॉल कर ले
Manish Kumar Gupta
नहीं अच्छा कि कोई ट्रॉल कर ले
मुझे तू ट्वीट मत कर कॉल कर ले
Manish Kumar Gupta
ऐ क़जा कर तू इंतिज़ार, अभी
फ़लसफ़ा-ए-हयात मुबहम हैं
Manish Kumar Gupta
कोई बेचैन आ कर चैन खींचे
मैं गाड़ी से उतरना चाहता हूँ
Manish Kumar Gupta
तेरी दुनिया से कैसे दूर जाऊँ
मुहब्बत रास्ते में पड़ रही है
Manish Kumar Gupta
बुरे दिन चल रहे है मेरे शायद
बिना ही बात दुनिया अड़ रही है
Manish Kumar Gupta
बमुश्किल जीत पाऊँगा मैं ये जंग
मेरी तक़दीर मुझ सेे लड़ रही है
Manish Kumar Gupta