Zafar Gorakhpuri

Zafar Gorakhpuri

@zafar-gorakhpuri

Zafar Gorakhpuri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Zafar Gorakhpuri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

21

Likes

143

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
देर तक हँसता रहा उन पर हमारा बचपना
तजरबे आए थे संजीदा बनाने के लिए
Zafar Gorakhpuri
फ़ुर्सत मिले तो पूछ कभी उन का हाल भी
जो लोग जी रहे हैं तेरे प्यार के बग़ैर
Zafar Gorakhpuri
11 Likes
अपने अतवार में कितना बड़ा शातिर होगा
ज़िंदगी तुझ से कभी जिस ने शिकायत नहीं की
Zafar Gorakhpuri
पत्थर कहा गया कभी शीशा कहा गया
दिल जैसी एक चीज़ को क्या क्या कहा गया
Zafar Gorakhpuri
होती न अगर जिस्म की तहज़ीब कोई शय
जीने के लिए एक तेरी याद बहुत थी
Zafar Gorakhpuri
18 Likes
एक मुट्ठी प्यार उस के पास काँसे बे-शुमार
वो अगर बाँटे भी तो हिस्से में क्या आ जाएगा
Zafar Gorakhpuri
आग तेरी है न मेरी आग को मत दे हवा
राख मेरा घर हुआ तो तेरा घर देखेगा कौन
Zafar Gorakhpuri
उस पे पत्थर खा के क्या बीती 'ज़फ़र' देखेगा कौन
फल तो सब ले जाएँगे ज़ख़्म-ए-शजर देखेगा कौन
Zafar Gorakhpuri
किसी मासूम बच्चे के तबस्सुम में उतर जाओ
तो शायद ये समझ पाओ ख़ुदा ऐसा भी होता है
Zafar Gorakhpuri
छत टपकती थी अगरचे फिर भी आ जाती थी नींद
मैं नए घर में बहुत रोया पुराने के लिए
Zafar Gorakhpuri
12 Likes
देखें क़रीब से भी तो अच्छा दिखाई दे
इक आदमी तो शहर में ऐसा दिखाई दे
Zafar Gorakhpuri
38 Likes