Manish

Manish

@Acharya

Manish shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

21

Likes

19

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मुहब्बत इबादत है
ख़ुदा की इनायत है

मुझे जाॅं से भी प्यारी
तू और ये रफ़ाक़त है
Read Full
Manish
रूह के ज़ख़्म की सब दवा मिल गई
जब मोहब्बत की तेरे हवा मिल गई
Manish
दुश्मनी मुल्कों की ही मासूमियत है खा गईं
वहशतें ही इस वजह से ज़ेहन पर हैं छा गईं
Manish
आप पर जो दु'आओं का पहरा है
दर्द पाए न छू इतना गहरा है
Manish
इक समुंदर ने डुबोने की मुझे साज़िश की है
मैं ने बन तूफ़ान फिर से उठने की कोशिश की है
Manish
ख़ुशबू मोहब्बत की तेरी हर श्वास में है
कब से मेरा दिल इस सबब एहसास में है
Manish
जब ख़ुदा की दो निगाहें अश्क से यूँँ भर गई
सब दुआएँ हूर बन कर आसमाँ सर कर गई
Manish
तेरे माथे को चूमूँ मैं मुहब्बत भर के देखूँ
हवस से ख़ाली होकर रूह के ग़म हर के देखूँ
Manish
परस्तिश नेक हो मंदिर अज़ानों से
बरसती हैं दुआएँ आसमानों से
Manish
मोहब्बत की हिरासत से ज़मानत चाहता हूँ
परिंदा हूँ उड़ानों की इजाज़त चाहता हूँ

तू मेरे हौसलों में जान भर देना ज़रा सी
दु'आओं में ख़ुदा इतनी इनायत चाहता हूँ
Read Full
Manish
माँ मेरी काम ख़ुदा का करती
सब दुआ काम दवा का करती
Manish
जब ख़ुदा की दो निगाहें अश्क से यूँँ भर गईं
सब दुआएँ हूर बन कर आसमाँ सर कर गईं
Manish
गुनह कर ख़ुदा से छुपाते हैं लोग
मिले दर्द तो बिलबिलाते हैं लोग
Manish
ग़म मेरी ज़िंदगी की कहानी में है
इस सबब से ग़ज़ल ये रवानी में है
Manish