Devansh gupta

Devansh gupta

@Devansh

Devansh gupta shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Devansh gupta's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

27

Likes

106

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm
हम सब कितने उस की नज़रों में होंगे
वो किस को कितनी नज़रों बा'द मिलेगी
Devansh gupta
ख़ुद से ख़ुद को साबित करने के ख़ातिर
हाँ मैं ख़ुद से ख़ुद ही को मार रहा हूँ
Devansh gupta
हम ने उलफ़त समझा उस चाहत को बस
जो उस ने मुझ सेे यारी के ख़ातिर की
Devansh gupta
तुम मुझ को इतना दीवाना मत समझो मेरी जानाँ
मैं कोई ताज नहीं बनवाने वाला तेरे ख़ातिर
Devansh gupta
मिल कर जो तू ने मुझ सेे मुझ को है जो बदनाम किया
ऐसा कर के तू ने ख़ुद से ख़ुद का है नुक़सान किया
Devansh gupta
कल तक मैं जो सब कहता था
वो क़िस्मत ने आज दिया है
Devansh gupta
तुम आज फ़ितूर समझ कर रख लो मुझ को
मैं कल नूर बिखेरूँगा तेरे ख़ातिर
Devansh gupta
उस की आँखें भूल गईं दीदार मिरा
जैसे यार कभी मैं उस का था ही नईं
Devansh gupta
इक उस ने ही मुझ को अपना सब समझा
पहले कुछ समझा फिर मुझ को रब समझा
Devansh gupta
बस दो ही कारण थे जो तुम मुझ को भूले नईं भूले
इक बस तेरा दिल इक तेरे होंठो के नीचे का तिल
Devansh gupta
कानों में झुमके माथे में बिंदिया आँखों में काजल
कुछ इतना ही देखा था मैं ने बस उस के चेहरे में
Devansh gupta
कहते है जंग , जुआ और इक मोहब्बत
ये तीन बस तबाही देकर जाती है
Devansh gupta
इक रोज़ उसी ने मुझ सेे प्रेम किया था
इक रोज़ उसी ने तड़पाया मुझ को है
Devansh gupta
इल्म नहीं है मुझ को मेरी चाहत का
तब ही लोग मुझे दीवाना नईं कहते
Devansh gupta
लगता है इल्म नहीं हैं उन को मेरी चाहत का अब
ख़त लिखना ही होगा मुझ को इश्क़ जताने के ख़ातिर
Devansh gupta
अब तुम सेे इश्क़ नहीं करना
बस दो पल बातें करनी है
Devansh gupta
अपने कुछ तो लम्हे होंगे
जो बस सिर्फ़ हमारे होंगे
Devansh gupta
माना ज़र्रा ज़र्रा टूटा हूँ उस की यादों में मैं
कोई केवल आशिक़ बोले मुझ को ये मंज़ूर नहीं
Devansh gupta
तुम मुझ को मेरे अपने नईं लगते हो
तुम सेे छल की ही आस लगी रहती है
Devansh gupta
हम नेक करेंगे तुम सेे पूछेंगे नइँ
हम स्नेह करेंगे तुम सेे रूठेंगे नइँ

तुम रखना याद फकत मेरी चाहत को
हम बस अब इश्क़ करेंगे टूटेंगे नइँ
Read Full
Devansh gupta

LOAD MORE