Prakamyan Gautam

Prakamyan Gautam

@Gautam

Prakamyan Gautam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Prakamyan Gautam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

141

Likes

450

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
सारी दुनिया पीछे होती
तुम गर हम को इज़्ज़त देते
Prakamyan Gautam
मैं ने ही ख़ुद से ख़ुद को खोया है शायद
वर्ना तुम तो सब कुछ सॅंभाले रखती हो
Prakamyan Gautam
उस के जैसों की होती है दुनिया
हम जैसों का तो कमरा होता है
Prakamyan Gautam
वो सब जो बस तुम से कहना था मुझ को
कहता फिरता हूँ पूरी दुनिया से मैं
Prakamyan Gautam
जान सुनो मैं फिर टूट जाऊॅंगा
तुम फिर से कोई वा'दा करना
Prakamyan Gautam
अब तो लगता है सब तन्हा लोगों में
जो सब सेे तन्हा है वो बस मैं ही हूँ
Prakamyan Gautam
पहले पहले तो सब अपना था
फिर क्या की तेरा मेरा करना
Prakamyan Gautam
वो सब भी मुझ को कहना था तुम सेे
जो अब कोई और तुम सेे कह रहा है
Prakamyan Gautam
दिल में तो दहके शो'ले हैं
लब पर बारूदी गोले हैं

उन को भी हम सेे नफ़रत है
वो आग उगल कर बोले हैं
Read Full
Prakamyan Gautam
लाख भाव खाती थी
फिर गले लगाती थी

बस यही मैं कहता था
जान याद आती थी
Read Full
Prakamyan Gautam
अभी तक उस चमन की वो सजावट याद है
मुझे उस के बदन की वो बनावट याद है
Prakamyan Gautam
और तो सब बस दिल देती हैं लेकिन
मेरी वाली ने रूमाल दिया है
Prakamyan Gautam
ये कह कर मुझ को छोड़ गई वो
जो होता है अच्छा होता है
Prakamyan Gautam
इन ना-समझों ने अब तक तुझ को समझा
अब समझाना छोड़ हटा चल जाने दे
Prakamyan Gautam
शाम ढले ही आ जाता हूँ
उस की यादें घर है मेरा
Prakamyan Gautam
प्यार भले झूठा निकले लेकिन
धोखा हमेशा सच्चा होता है
Prakamyan Gautam
हर दम आँखों से दरिया बहने से
क्या मिलता है यूँँ रोते रहने से

कहने को सब सेे कहता रहता हूँ
लेकिन क्या क्या होता है कहने से
Read Full
Prakamyan Gautam
हम ही समझाना भूल गए थे
दिल तो आख़िर बच्चा होता है
Prakamyan Gautam
वो अपने जैसा चाहती थी
मैं उस को अपना मानता था
Prakamyan Gautam
उस को इतना सा समझाओ जाओ
पागल लड़की फोन उठाओ जाओ
Prakamyan Gautam

LOAD MORE