Gopesh "Tanha"

Gopesh "Tanha"

@GopeshTanha

Gopesh "Tanha" shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Gopesh "Tanha"'s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

51

Likes

123

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
रस्सी डालूँ पंखे पर और मर जाऊँ
कभी कभी तो ऐसी ख़्वाहिश होती है
Gopesh "Tanha"
कैसे मुमकिन है इश्क़ हो जाए
कैसे मुमकिन है भूलना उस को
Gopesh "Tanha"
मौत का असली मज़ा अब आएगा
मुझ में जो शाइ'र है वो रह जाएगा
Gopesh "Tanha"
किसी की बे-वफ़ाई भूल जाऊँ
मैं तन्हा हूँ मगर इतना नहीं हूँ

तू प्यारा है मगर इतना नहीं है
मैं अंधा हूँ मगर इतना नहीं हूँ
Read Full
Gopesh "Tanha"
कैसा गुज़रा है साल मत पूछो
इतना मुश्किल सवाल मत पूछो

किस को खोया है किस को पाया है
किस का कितना मलाल मत पूछो
Read Full
Gopesh "Tanha"
बेबसी बेचैन करती है तुम्हें
बेबसी की इंतिहा ही सब्र है

पहले ख़ुद मरने को बेबस कर दिया
पूछती हो अब ये किस की कब्र है
Read Full
Gopesh "Tanha"
मैं कि ख़ामोश हो गया लेकिन
जाल लफ़्ज़ों के बुन रही हो तुम

मेरी तो ख़ैर कब सुनी तुम ने
आज कल किस की सुन रही हो तुम
Read Full
Gopesh "Tanha"
गढ़ी अच्छी है लेकिन इक कमी है
कहानी एक तरफ़ा है तुम्हारी
Gopesh "Tanha"
गया है वो तो उस को रो रहे हो
मियाँ तुम को भी तो जाना है इक दिन
Gopesh "Tanha"
तुम आगे बढ़ गए पर यार समझो
किसी अपने को खोया है किसी ने
Gopesh "Tanha"
इस साथ हमारे की इतनी सी कहानी है
मैं शान्त हूँ दरिया सा वो कोई सुनामी है
Gopesh "Tanha"
तू ने जिस हालत में मुझ को पाया था
उस से ख़स्ताहालत में छोड़ा तू ने

मैं ने सोचा था तू मुझ को जोड़ेगा
टूटे दिल को किस हद तक तोड़ा तू ने
Read Full
Gopesh "Tanha"
हमेशा कुछ नहीं रहता है प्यारे
मुझे भी एक दिन जाना पड़ेगा
Gopesh "Tanha"
बर्बाद तो हुआ हूँ तेरे बा'द मैं मगर
इतना तो है कि बाल बिखरने नहीं दिए
Gopesh "Tanha"
मोहब्बत की कसौटी ही बुरी है
मियाँ साथी मुकर जाता है इस
में

अभी तुम रात पर अटके हुए हो
मियाँ जीवन गुज़र जाता है इस
में
Read Full
Gopesh "Tanha"
मेरे किरदार को जबरन ही यूँँ उलझा रहे हो तुम
मैं ऐसा हूँ नहीं जैसा मुझे दिखला रहे हो तुम
Gopesh "Tanha"
तुम्हारा हाल तो अच्छा है लेकिन
हमारे हाल से वाक़िफ़ नहीं तुम
Gopesh "Tanha"
वही बच्चों में अब उलझी हुई है
जो मेरे साथ ख़ुद बच्ची थी पहले
Gopesh "Tanha"
तू जिस दुनिया की ख़ातिर लड़ रहा है
मैं उस दुनिया को ठोकर मारता हूँ
Gopesh "Tanha"
प्यार पाने की क्यूँ तमन्ना हो
प्यार में शर्त जब नहीं होती
Gopesh "Tanha"

LOAD MORE