Govind kumar

Govind kumar

@Govindkumar

Govind kumar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Govind kumar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

105

Likes

247

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
पूछ सकते हैं आप अब कुछ भी
काम आ जाए बात कब कुछ भी

बात दिल की करें भी तो कैसे
पास अपने नहीं है जब कुछ भी
Read Full
Govind kumar
आँख से जब पानी बहता है
दिल तब जाके सच कहता है

अपना दिल भी है कैसा दिल
हर पल बस रोता रहता है
Read Full
Govind kumar
गाड़ी अपनी थी पर सामान पराया था
या'नी इस चोरी में नुक़सान पराया था
Govind kumar
ज़िक्र तिरा अब भी बेकार नहीं जाता
हम टूट जाते हैं बस नज़र नहीं आता
Govind kumar
रिश्ते को आसान बना कर छोड़ दिया
दुश्मन को भी जान बना कर छोड़ दिया

उस लड़की ने मुझ जैसे आवारा को
इक अच्छा इंसान बना कर छोड़ दिया
Read Full
Govind kumar
अच्छा लगना भी हर बार नहीं होता अच्छा
मैं ने बोला भी था प्यार नहीं होता अच्छा
Govind kumar
ज़िंदगी अच्छे से जीने का तरीक़ा आ गया
जब से चुप रहने का, सुनने का सलीक़ा आ गया
Govind kumar
तेरे बिन दिल उदास रहता है
इस लिए तेरे पास रहता है
Govind kumar
नकारा ही नकारा आप ने अपना नहीं समझा
यहाँ मैं ने न जाने आप को क्या क्या नहीं समझा

तिरी तस्वीर देखे जा रहा है दिल ये दीवाना
इसे जितना भी समझाना था समझाया नहीं समझा
Read Full
Govind kumar
तुम बिछड़ कर मुस्कराना चाहती हो
या'नी मुफ़लिस से ख़ज़ाना चाहती हो
Govind kumar
एक न इक दिन दिल का ख़ज़ाना खो देंगे
तुझ को खो कर सारा ज़माना खो देंगे
Govind kumar
ख़्वाब उस के ही दिखाए जा रही है ज़िन्दगी
क्यूँ मुझे इतना रुलाए जा रही है ज़िन्दगी
Govind kumar
किस किस से अपना हाल छुपाये हम
इस सेे तो अच्छा है मर जाए हम
Govind kumar
मुझ सेे कुछ दूरी पे है मेरी पुरानी ज़िन्दगी
फिर भी उस सेे दूर जाने में लगेगी ज़िन्दगी
Govind kumar
अपने दिल के क़त्ल की सारी कहानी याद है
उस का चेहरा अब भी मुझ को मुँह ज़ुबानी याद है
Govind kumar
जिस सेे डरता हूँ वही होता है
क्यूँ मेरे साथ यही होता है
Govind kumar
छोटी छोटी बातों पे तकरार नहीं करते
सच्चे दोस्त कभी पीछे से वार नहीं करते
Govind kumar
ख़ुद को तेरा यार बना तो लेंगे पर कब तक
इस दिल को बीमार बना तो लेंगे पर कब तक
Govind kumar
फासले इतने भी हम सेे न बनाए कोई
हम सेे झूठा ही सही प्यार जताये कोई
Govind kumar
17 Likes
ख़ुद को ख़ुद से कभी न खोना तू
दर्द दिल में न कोई बोना तू
Govind kumar

LOAD MORE