Kanha Mohit

Kanha Mohit

@Kanhamohit

Kanha Mohit shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kanha Mohit's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

10

Content

25

Likes

174

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मेरे नज़दीक आई बा'द उस के और दो लड़की
उदासी और तन्हाई मुझे पागल बना देंगी
Kanha Mohit
सभी को बोझ लगता है मेरा होना ज़माने में
अगर मैं बोझ बन जाऊँ मेरे पँखे के ऊपर तो
Kanha Mohit
सजदे करो लाखों मगर मालूम है ना इश्क़ है
गर मिल गए तो ठीक वरना जानलेवा इश्क़ है

संगम के पानी की तरह तुम सेे मेरा दिल मिल गया
ये जान कर भी सोचती हो क्या भरोसा इश्क़ है

पूछा किसी ने माँ से चुप कब से है तेरा लाडला
कहने लगी जिस दिन मुझे इसने कहा था इश्क़ है

मन्नत से शायद अपको जन्नत तो मिल भी सकती है
पर वो मिलेगा जब उसे एहसास होगा इश्क़ है

शिद्दत जुनूँ दीवानगी काफ़ी नहीं हैं इश्क़ में
करना पड़ेगा सब्र 'मोहित' मोक्ष पाना इश्क़ है
Read Full
Kanha Mohit
जब भी उस को बोलता हूँ प्यार का इज़हार कर
बोलती है सब्र कर तू सब्र कर तू सब्र कर
Kanha Mohit
मज़हबी बातों के पीछे भाई भाई लड़ रहे
मस्जिदें तन्हा हुई मन्दिर अकेला रह गया
Kanha Mohit
सब बजा कर तालियाँ सर्कस से हँस कर घर गए
देखते ही देखते साहिर अकेला रह गया
Kanha Mohit
छोड़ आया मैं उसे वो फिर अकेला रह गया
गाँव में बूढा पिता आख़िर अकेला रह गया
Kanha Mohit
रात से तेरी बातें मैं करता रहा
चाँद बैठा रहा सुब्ह तक रू-ब-रू
Kanha Mohit
चूम लेना लबों को मिलो गर कभी
सब्र का फल मिले मुझ को भी आपसे
Kanha Mohit
मेरी आँखों ने दिल से बात छेड़ी
हुई चर्चा तुम्हारी सादगी की
Kanha Mohit
अभी चाहिए और कितनी बुलंदी
कि सहमा है सूरज इमारत के पीछे
Kanha Mohit
ये पोखर सितमगर मुझे क्या करेगा
निकल कर मैं आया हूँ बहती नदी से
Kanha Mohit
10 Likes
हमें देख कर लोग सोचा करेंगे
कुमारी है कान्हा या कान्हा कुमारी
Kanha Mohit
11 Likes
चमकती हैं वो हर लम्हा निहारो उस की आँखों को
वो लड़की जान है मेरी जो इस दिल में धड़कती है
Kanha Mohit
22 Likes
उस का माथा उस की आँखें दोनों चूमूँ मैं
फिर पूरी शब इकटक उस को सोते देखूँ मैं
Kanha Mohit
14 Likes
हुआ है ज़िक्र मक्ते में कहीं पर नाम का तेरे
दिखा है अक्स तारों में क़लम रातों में चलती है
Kanha Mohit
11 Likes
सुन पाओगे इस दिल की हर धड़कन को
तुम लग कर तो देखो सीने से मेरे
Kanha Mohit
13 Likes
पढ़ रहे हो ख़याल जो मेरे
रात भर की मेरी कमाई है
Kanha Mohit
12 Likes

How's your Mood?

Latest Blog

Upcoming Festivals