Maher painter 'Musavvir'

Maher painter 'Musavvir'

@Musavvir

Maher painter 'Musavvir' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Maher painter 'Musavvir''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

21

Likes

43

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
कम से कम माँगने वालों को यहाँ
कम से कम भी नहीं मिलने वाला
Maher painter 'Musavvir'
ज़ोर से बोलूँगा तो शैतान सुन लेगा मुझे
और अगर चीखूँ नहीं तो वो सुनेगा किस तरह
Maher painter 'Musavvir'
जो घाव तू ने दिया है अज़ीज़ है हम को
जो उस पे बाँध रखा है रुमाल भी प्यारा
Maher painter 'Musavvir'
चाँद, तारे, फूल, तितली ये सब इनको क्यूँ कहें
औरतों को औरतों की तरह भी देखो कभी!
Maher painter 'Musavvir'
आज सबने यही बस सुनाया हमें
आप पैदा हुए आप का शुक्रिया
Maher painter 'Musavvir'
है गुहर हाथों में उस के साँस लेकिन रुक गई
इक गुहर के वास्ते दूजी गुहर खोनी पड़ी
Maher painter 'Musavvir'
गुलाब तोड़ के मेरी चमन में साँझ हुई
तिरे फ़िराक़ में गुलशन की गोद बाँझ हुई
Maher painter 'Musavvir'
प्यादों के रंग अलग है मगर जाएँगे सभी
शतरंज ख़त्म होने पे बक्से में एक ही
Maher painter 'Musavvir'
बहाने मिलने के शायद न रोज़ रोज़ मिलें
किताब माँग लिया कर कभी कभी उस सेे
Maher painter 'Musavvir'
17 Likes
सभी करिश्में नज़र न आएंँगे आँख से ही
मिसाल के तौर पर ख़ुदा को ही देख लो तुम
Maher painter 'Musavvir'
सुनाना चाहता हूँ चुटकुले हमशक्ल को अपने
मुझे इक बार ख़ुद को मुस्कुराते देखना है बस
Maher painter 'Musavvir'