Milan Gautam

Milan Gautam

@Official_Milan_Gautam

Milan Gautam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Milan Gautam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

9

Content

272

Likes

512

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
प्यार वो जज़्बा है जिस में केवल
ग़म का बोझा ढोना होता है
Milan Gautam
नाज़ तो करती होंगी चूड़ियाँ ख़ुद पर जो
इन को तेरे प्यारे हाथ नसीब हुए
Milan Gautam
मैं जब उस से बिछड़ा उस के बा'द मुझे
जीवन भर केवल और केवल सोग हुए
Milan Gautam
सालिम पनाहें कोई छोड़ेगा क्यूँँ मगर हम
लाचार हो के तेरी बाँहों से आज निकले
Milan Gautam
तू है तो है ज़ियाई ज़िंदगी में मेरी यूँँ क़ाएम
कहाँ फिर से मैं तुझ सा नूर-गीं पाऊँगा तेरे बिन
Milan Gautam
उस ने माँगी ज़मीन-ए-मोहब्बत मिरी
मैं भी उद्दीप्त उर का गगन दे चुका
Milan Gautam
आवारा लड़के घूमते हैं उस की चारों-ओर
कीड़े सब अच्छे धान के चक्कर लगाते हैं
Milan Gautam
मैं अपने इश्क़ को ले कर बहुत संजीदा रहता हूँ
मुझे यमराज के आने का रोज़ आभास होता है
Milan Gautam
जब मैं उस सेे ब्याह करूँँगा
आप सभी भी वैसे होंगे
Milan Gautam
हाथों को जोड़कर मैं उसे माँग लेता हूँ
तारे जब आसमान के चक्कर लगाते हैं
Milan Gautam
आ कर अंतिम बार गले से लगा 'मिलन'
फिर जिस सेे जी चाहे उस सेे मोहब्बत कर
Milan Gautam
एक औरत आती है कर के घर बर्बाद चली जाती
वो जिस घर को एक औरत की सोहबत ने आबाद किया
Milan Gautam
नशा करने में कोई भी कसर छोड़ी नहीं है
मुझे अब तक तो उस को भूल जाना चाहिए था
Milan Gautam
प्यार मोहब्बत के यातायात में सफ़र करना
इतनी चौड़ी सबके दिल की सड़क नहीं होती
Milan Gautam
इतनी सफ़ाई से वो तोड़ गया है मेरा दिल
धोके-बाज़ों में भी उस का नाम नहीं आया
Milan Gautam
वो चार-दिन रही फ़िराक़ की गिरिफ़्त में
फिर उस पे मेरे हिज्र का असर नहीं बचा
Milan Gautam
ज़ियादा शक की गुंजाइश नहीं होगी यक़ीं मानो
तुम्हारे हिस्से का तुम को समय और फ़ासला दूँगा
Milan Gautam
ताज़ा-ताज़ा इश्क़ हुआ है इक कम-सिन लड़की से मुझे
माँ ने सख़्त हिदायत दी है जौन एलिया को मत पढ़ना
Milan Gautam
या तो मुझ से वफ़ा निभाओ तुम
या फिर मेरा काम-तमाम करो
Milan Gautam
कोई शख़्स हम को मिले ऐसा जिस से
हमें प्यार सारा का सारा ही हो जाए
Milan Gautam

LOAD MORE

How's your Mood?

Latest Blog

Upcoming Festivals