Prit

Prit

@Prit___09__

Prit shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Prit's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

20

Content

238

Likes

1346

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
आज उस से बिछड़ के हम ने 'प्रीत'
कितना नज़दीक पाया है उस को
Prit
शिफ़ा की बात आए तो सुख़न की मार मिलती है
दिल-ए-बीमार को उम्मीद भी बीमार मिलती है
Prit
आप कुछ ज़्यादा अपने आप से हैं
वरना मुझ
में तो कोई भी कमी नइँ
Read Full
Prit
'प्रीत' जिस तिस बहाने कर भी ले
एक तितली से बात फूलों की
Prit
उसे बिन देखे देख लेते हैं हम
वो हमें देख कर भी देखती नइँ
Prit
नौकरी पा के लौटा मैं जब घर
देखा तो उस की शादी हो चुकी थी
Prit
इश्क़ कर 'प्रीत' इश्क़ कर बस इश्क़
आप हो जाएँगे बचे सब काम
Prit
जिस की ख़ातिर तड़पता हूँ इतना
मर न जाऊँ अगर वो मिल जाए
Prit
पास थे हम मगर कुछ ऐसे थे
जनवरी थी वो मैं दिसंबर था
Prit
घर की हालत ने कर दिया दाना
वरना मैं भी बला का पागल था
Prit
कोई पलटे भी इस को तो कैसे
दर्द का उल्टा भी तो दर्द ही है
Prit
इश्क़ उस वक़्त बाज़ी जीत गया
हार का हार पहना जब दिल ने
Prit
उसे हर वक़्त करता हूँ महसूस
वो जिसे आज तक छुआ ही नहीं
Prit
हुस्न की इक परी है जान मेरी
सो रक़ीब आसमान है मेरा
Prit
अपना किरदार काम आया नहीं
बदचलन नौकरी जो करता था
Prit
हम सेे सीखो कमाल में रहना
हिज्र में भी विसाल में रहना

होश में सबके साथ रह कर भी
उस के ख़्वाब-ओ-ख़याल में रहना
Read Full
Prit
इश्क़ क्या कम है कर्बला से 'प्रीत'
झुकते ही सिर यहाँ भी कटता है
Prit
थोड़ा उलझे मसाइल-ए-दिल में
कुछ परेशाँ दिमाग़ ने किया था

रात से जंग जीत जाते मगर
ये अँधेरा चराग़ ने किया था
Read Full
Prit
कभी ब्याही थी बेटियाँ हम ने
कभी की थी ज़कात फूलों की
Prit
पहले मूरत में प्राण डाले फिर
आदमी आप हो गया पत्थर
Prit

LOAD MORE