Priyanshu Tiwari

Priyanshu Tiwari

@Priyanshukavii

Priyanshu Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Priyanshu Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

12

Likes

90

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मुहब्बत की लड़ाई में कभी भी सर नहीं जाता
मगर ता-उम्र इस दिल से इसी का डर नहीं जाता

यही तो सोच कर के बस अभी तक जी रहा हूँ मैं
किसी की बे-वफ़ाई से कोई भी मर नहीं जाता
Read Full
Priyanshu Tiwari
कभी शीशा, कभी कंघी, कभी चद्दर बदलना था
रहे थे साथ जिन
में भी वो सब मंज़र बदलना था

तुम्हारे बा'द में हमनें यहाँ क्या-क्या नहीं बदला
तुम्हारा क्या था तुम को तो महज़ नंबर बदलना था
Read Full
Priyanshu Tiwari
साथ लश्कर बना के देखेंगे
ये भी मंज़र बना के देखेंगे

अब तलक मोम थे मोहब्बत में
ख़ुद को पत्थर बना के देखेंगे
Read Full
Priyanshu Tiwari
ज़िंदगी भर सहायक नहीं हो सके
इस कहानी के नायक नहीं हो सके

सारी दुनिया की आँखों के तारे रहे
बस तुम्हारे ही लाइक़ नहीं हो सके
Read Full
Priyanshu Tiwari
जग में पौरुष का इक नाम बनते नहीं
ज्ञान, गौरव व गुण धाम बनते नहीं

राम के साथ होती नहीं यदि सिया
राम राजा से श्री राम बनते नहीं
Read Full
Priyanshu Tiwari
बस उसे सोच कर दिल लगाया नहीं
दिल को मैं ने कभी फिर रुलाया नहीं

एक मुस्कान जीवन से ऐसे गई
आज तक मैं कभी मुस्कराया नहीं
Read Full
Priyanshu Tiwari
ख़्वाब अपने सभी अब सजा लीजिये
दिल कहीं और अपना लगा लीजिये

बैठते वक़्त डोली में उस ने कहा
आप भी अपनी दुनिया बसा लीजिये
Read Full
Priyanshu Tiwari
आस टूटी मगर मुस्कुराते रहे
साँस छूटी मगर मुस्कुराते रहे

तुम भी रोने लगोगी यही सोच कर
रेल छूटी मगर मुस्कुराते रहे
Read Full
Priyanshu Tiwari
भँवर से कैसे बच पाया किसी पतवार से पूछो
हमारा हौसला पूछो, तो फिर मँझधार से पूछो
Priyanshu Tiwari
51 Likes
ख़ुद को हारा मगर फिर जिताया हमें
ज़िंदगी कैसे जीना सिखाया हमें

हम कहानी में बस एक किरदार थे
एक लड़की ने हीरो बनाया हमें
Read Full
Priyanshu Tiwari
10 Likes