Pushkar Tripathi

Pushkar Tripathi

@Pushkar_3018

Pushkar Tripathi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Pushkar Tripathi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

13

Likes

20

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm
मेरा ज़रूरी इस लिए था डूबना
तिनके की ताकत जानने को मिल गई
Pushkar Tripathi
पहले ख़यालों को उतारा पन्ने पर
मैं ने मगर फिर उस पे स्याही फेंक दी
Pushkar Tripathi
अब छोड़ कर तन्हा मुझे मसरूफ़ है वो भी कहीं
उस के लिए भी मैं फ़क़त तदबीर था तन्हाई का
Pushkar Tripathi
इक फूल को कर के जुदा इक पेड़ से
कितनी ख़ुशी से मिल रहे दो दिल यहाँ
Pushkar Tripathi
मैं जा चुका हूँ लौट अब सकता नहीं
क्यूँ देर कर दी तुम ने आने में भला
Pushkar Tripathi
अब आइना मेरा सहारा ना रहा
वो मर गया मुझ पे भरोसा था जिसे
Pushkar Tripathi
ये ज़िन्दगी जब भटका जाती है मुझे
तब मौत ही रस्ता दिखाती है मुझे

जब ग़म मिरा सोने नहीं देता कभी
तेरी ख़ुशी जानाँ सुलाती है मुझे
Read Full
Pushkar Tripathi
मैं भुला दूँगा उसे कुछ वक़्त में बस
इक ज़माना हो रहा ये झूठ बोले
Pushkar Tripathi
देख लेते तेरी सूरत पर हमें भी
कब ख़यालों से तिरे फ़ुर्सत थी जानाँ
Pushkar Tripathi
इतना बड़ा संसार है फिर भी मुझे
चाहत हुई उस ही की जो मेरा नहीं
Pushkar Tripathi
जब मर गए सब ख़्वाब तब घर आई है
क्या करने को उम्मीद अब बर आई है
Pushkar Tripathi