Kaviraj " Madhukar"

Kaviraj " Madhukar"

@Raj_bootauliya

Kaviraj " Madhukar" shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kaviraj " Madhukar"'s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

293

Likes

318

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
वहाँ पर फूल मेरा खिल रहा है
किसी का हक़ किसी को मिल रहा हैं

मुहब्बत कर चुका हूँ यार तुम से
तुम्हारे पास मेरा दिल रहा है
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
जब से उस ने मुझ को छोड़ा तब से ही ये लगता है
ख़ुशियाँ मुझ से दूर हुईं बस ग़म है मेरे हाथों में
Kaviraj " Madhukar"
इशारों पर उसी के मैं बहूँगा बस उसे कहना
उसे ही यार मैं अपना कहूँगा बस उसे कहना

किसी भी हाल में चाहत नहीं बदलूँगा मैं अपनी
हमेशा मैं उसी का ही रहूँगा बस उसे कहना
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
हमें था पूछना कैसे गुज़ारा कर रही हो तुम
तुम्हारा मन नहीं करता हमें मैसेज करने का
Kaviraj " Madhukar"
यही तो बस हक़ीक़त है समझती क्यूँ नहीं रिमझिम
मुझे तुम से मुहब्बत है समझती क्यूँ नहीं रिमझिम

ये दुनिया क्या मुझे कुछ भी मिले मैं छोड़ सकता हूँ
मुझे बस तेरी चाहत है समझती क्यूँ नहीं रिमझिम
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
वही जो दूर है हम सेे उसी की ओर दिल जाए
कहो उस को कि आ जाए हमारे ज़ख़्म सिल जाए

हमारा क्या कि हम को तो ख़ुदी की अब नहीं चाहत
तुम्हें जिस सेे मुहब्बत है तुम्हें वो शख़्स मिल जाए
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
मोहन को खो कर मोहन का ही रहना
राधा होना बिल्कुल भी आसान नहीं
Kaviraj " Madhukar"
मिरा दिल तोड़कर ख़ुश हो कहो ये सच नहीं बिल्कुल
मुझे तुम छोड़कर ख़ुश हो कहो ये सच नहीं बिल्कुल

किसी भी हाल में तुम को जहाँ जाना नहीं था यार
वहाँ दिल जोड़कर ख़ुश हो कहो ये सच नहीं बिल्कुल
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
बहुत नाज़ुक मिरी हालत दुखों का यार मेला मैं
बताऊँ क्या उदासी को बहुत सरकार झेला मैं

मुझे तुम छोड़कर ख़ुश हो बहुत ख़ुश हो मगर सच में
सुनो रिमझिम तुम्हारे बिन अकेला हूँ अकेला मैं
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
उदासी को पकड़ लेता ख़ुशी को छोड़ देता मैं
मुझे गर तुम न मिलते तो ख़ुदी को छोड़ देता मैं

अभी भी ख़ास लोगों की कदर करनी नहीं सीखी
कि जो मेरा दिली होता उसी को छोड़ देता मैं
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
मुहब्बत से बना हो जो वही मौसम तुम्हें दे दें
हमारा बस चले तो ख़ुशनुमा आलम तुम्हें दे दें

उदासी ज़ख़्म आसूँ ग़म यही तो बस हमारे हैं
हमारे पास कुछ ऐसा नहीं जो हम तुम्हें दे दें
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
सितारों सा कि फूलों सा कि जगमग चाँद जैसा मैं
बताओ भी तुम्हें लगता हूँ मेरी जान कैसा मैं
Kaviraj " Madhukar"
निगाहें क़ातिलाना हैं नज़र है ख़ूब-सूरत वो
वो लड़की आम सी लगती मगर है ख़ूब-सूरत वो

वो रस्ता लाख बदतर हो मगर हम तो कहेंगे ये
कि वो जिस राह पर चलती डगर है ख़ूब-सूरत वो
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
वही रस्ता वही गलियाँ वही सब है
नहीं बस वो कि जिस सेे यार मतलब है

मिली जो तुम न मुझ को छोड़ दूँगा सब
मुझे कुछ और पाना ही नहीं अब है
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
बहुत आसान लगता है मुझे यूँँ भूल जाना क्या
लगेगा इक ज़माना यूँँ भुलाने में समझ लेना

मुझे तुम छोड़ दो बेशक मगर ये सोच कर प्यारे
नहीं मिल पाएगा मुझ सेा ज़माने में समझ लेना
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
मिला हूँ आज तुम सेे पर यक़ीं मानो
कई सालों से तुम को जानता हूँ मैं
Kaviraj " Madhukar"
किलों को जीतने का दम भले तलवार में है
दिलों को जीतने का दम मगर बस प्यार में है
Kaviraj " Madhukar"
तुम्हारा इश्क़ सब कुछ है तुम्हारी आस सब कुछ है
अगर तुम साथ हो मेरे तो मुझ को रास सब कुछ है

कि तुम सेे बात करता हूँ तो मुस्काता बहुत हूँ मैं
कि तुम जो पास रहते हो तो लगता पास सब कुछ है
Read Full
Kaviraj " Madhukar"
जिसे मैं दिल समझता था वो पत्थर है मिरे भाई
हज़ारों कोशिशों के बा'द भी बिल्कुल नहीं पिघला
Kaviraj " Madhukar"
वो बातें कर रहा लेकिन वही करता तग़ाफ़ुल भी
उसे चाहा जिसे पाना नहीं आसान बिल्कुल भी
Kaviraj " Madhukar"

LOAD MORE