Rajnish Vishwakarma

Rajnish Vishwakarma

@Rajnish_Vishwakarma_Raj

Rajnish Vishwakarma shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rajnish Vishwakarma's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

12

Content

28

Likes

83

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
मैं ख़ुश बहुत हूँ यहाँ दूसरी की बाहों में
ये क्या की पहली मुहब्बत बुला रही है मुझे
Rajnish Vishwakarma
हाँ, चेहरे पे मेरे हँसी दिख तो रही है पर
सच ये है दिल से दोस्त मेरे रो रहा हूँ मैं
Rajnish Vishwakarma
एक ही पल में बदल देती है हर तस्वीर को
ज़िंदगी जैसे कि मानो हो मदारी की तरह
Rajnish Vishwakarma
उस को ख़बर है ठीक से मेरी पसंद का
भेजे हैं उस ने फूल रिझाने के वास्ते
Rajnish Vishwakarma
इतना तन्हा हूँ ज़िंदगी में अब
जो भी आए गले लगा लूँगा
Rajnish Vishwakarma
कोई रोके किसी भी जुर्म से तो
तुम्हें वो जुर्म में शामिल लगेगा
Rajnish Vishwakarma
ज़ख़्म मिल जाए कहाँ कब भला और किस से रब
इस सेे पहले ही दवा साथ लिए चलता हूँ
Rajnish Vishwakarma
हाँ,तन्हाई में ग़ज़लें कहने वालों,
चले आना यहाँ महफ़िल लगेगी
Rajnish Vishwakarma
तुम हो पूरी ग़ज़ल, बिंदी उस
में रदीफ़
और झुमका मुझे क़ाफ़िया सा लगे
Read Full
Rajnish Vishwakarma
अच्छा है वक़्त के हाथों में है जीवन वरना
बाब पर मेरे कई बार क़ज़ा आई है
Rajnish Vishwakarma
तोड़ दिया है अपनों ने अब और नहीं खिल पाऊँगा
मैं मिट्टी का बना हुआ अब मिट्टी में मिल जाऊँगा
Rajnish Vishwakarma
सबकी नज़रों से तुम को चुरा लूंँगा मैं
तेरे ख़ातिर सभी ग़म उठा लूंगा मैं

साथ रहने का मैं ने है वा'दा किया
वा'दा है मेरा वा'दा निभा लूंगा मैं
Read Full
Rajnish Vishwakarma
तमाम तन्हा व काली रातों को मैं ने काटा है करवटों में
सुकून हासिल हो जाए तुम गर ज़रा सा मेरे क़रीब आओ
Rajnish Vishwakarma
जब वो रस्ता नया बनाता है
सारी दुनिया से प्यार पाता है

सब सेे जो जीतता है वो लड़का
एक लड़की से हार जाता है।
Read Full
Rajnish Vishwakarma
होते-होते यारों मुझ को और बेहतर होना है
या'नी कुछ कहनी है ग़ज़लें औ' सुख़न-वर होना है
Rajnish Vishwakarma
वो जिस के पास में पतवार होगी
उसी के हाथ तो साहिल लगेगा
Rajnish Vishwakarma