Ritika reet

Ritika reet

@Ritika_maurya_

Ritika shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ritika's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

24

Likes

47

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
यूँँही न गुलिस्तान बयाबान हुआ है
लगता है यहाँ से कोई तूफ़ान गया है

फिर आपने माँगी है ख़ुशी मेरी ख़ुदा से
फिर आपने कितना मेरा नुक़्सान किया है
Read Full
Ritika reet
सच कह रहीं हूँ मुझ को मुहब्बत हुई नहीं
तस्वीर ये वही है जो मुझ सेे बनी नहीं

हर आदमी के दिल में कई राज़ हैं छिपे
ये दास्ताँ वही जो किसी ने सुनी नहीं
Read Full
Ritika reet
मैं आग इश्क़ की फिर से बुझा के आई हूँ
मैं जानती हूँ किसी को बचा के आई हूँ

गले लगा के मुझे रो रही थी तन्हाई
सो मैं भी आँख से आँसू बहा के आई हूँ
Read Full
Ritika reet
आँख से टपका था रेज़ा दर्द का
हाथ में मेरे था तारा दर्द का

ख़ुशनसीबी समझो या फिर हादसा
मैं ने कल देखा था चेहरा दर्द का
Read Full
Ritika reet
तोड़ देता वो तन्हाई में दम मगर
चाँद आया फ़क़त तीरगी के लिए
Ritika reet
नफ़रतों में किसी से इश्क़ किया है हम ने
फूल को छोड़ के कांटो को चुना है हम ने
Ritika reet
सदा बे-दिली ही मिली तो हुआ क्या
हमें भी मगर मुस्कुराना नहीं है
Ritika reet
हमें बे-दिली ये गँवाना नहीं है
चराग़ों को फिर से जलाना नहीं है
Ritika reet
तसव्वुर किसी का चला जाएगा फिर
यही सोच पलके उठाना नहीं है
Ritika reet
याद उस को इस क़दर मैं ने किया
उम्र भर उस
में सफ़र मैं ने किया

कोई तो आ कर के बैठेगा यहाँ
सोच कर ख़स्ता जिगर मैं ने किया
Read Full
Ritika reet
देख कर हम ख़्वाब उस के रो दिए
नींद जिस की हैं चुरा कर लाए हम
Ritika reet
ज़िन्दगी ये कहे इशारे से
हम गुज़र जाएँगे गुज़ारे से
Ritika reet
आपसे है सवाल मेरा अब
कौन रक्खे ख़याल मेरा अब

तू नहीं है अगर तो फिर तुझ सेा
कौन पूछेगा हाल मेरा अब
Read Full
Ritika reet
तुमपे सोचा है जान दे देंगे
अब के ये इम्तिहान दे देंगे

इश्क़ हम को हुआ नहीं तुम सेे
हम ये झूठा बयान दे देंगे
Read Full
Ritika reet