Rohit tewatia  'Ishq'

Rohit tewatia 'Ishq'

@Rohittewatia

Rohit tewatia 'Ishq' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rohit tewatia 'Ishq''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

32

Content

261

Likes

1266

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
कमी ये है बना कर सोचता हूँ
कि ये रिश्ता बहुत महँगा पड़ेगा
Rohit tewatia 'Ishq'
मैं अपने बाप सा अच्छा नहीं हूँ
मेरा हिस्सा तुम्हें देना पड़ेगा
Rohit tewatia 'Ishq'
रोज़ ख़ुद को दिखा कर इक तस्वीर
पूछता हूँ कि अब क़रार आया
Rohit tewatia 'Ishq'
मैं भी मजनू सा दुनिया से लड़ता मगर
पहला पत्थर ही लैला ने मारा मुझे
Rohit tewatia 'Ishq'
लोग कहने लगे थे सितारा मुझे
एक लड़की ने नीचे उतारा मुझे
Rohit tewatia 'Ishq'
मेरी सोहबत में ख़ुद डूबने लग गया
दे रहा था जो तिनका सहारा मुझे
Rohit tewatia 'Ishq'
अगर मैं इश्क़ में पागल हुआ फिर
ज़ियादा बढ़ गई दीवानगी तो
Rohit tewatia 'Ishq'
उस की ख़ुशबू ने कर दिया हैरान
वो जिसे फूल भेजने थे मुझे
Rohit tewatia 'Ishq'
वो और बात कि बर्बाद हो गए हैं हम
मगर ये दिल भी लगाना बहुत ज़रूरी था
Rohit tewatia 'Ishq'
मैं ने भी कुछ हिंदी फ़िल्में देखी हैं
लड़का लड़की दोस्त नहीं होते हैं दोस्त
Rohit tewatia 'Ishq'
भोली थी वो चाँद से खेला करती थी
मैं जुगनू को चाँद बताया करता था
Rohit tewatia 'Ishq'
वो भी मुझ सेे इश्क़ की बातें करती थी
मैं भी उस के ख़्वाब में आया करता था
Rohit tewatia 'Ishq'
इतना खो जाता था उस की आँखों में
चिड़िया उड़ में भैंस उड़ाया करता था
Rohit tewatia 'Ishq'
ख़ून पीता हूँ मगर जाम से डर जाता हूँ
मैं मोहब्बत के उस ईनाम से डर जाता हूँ

वो भी मैं था जो तेरे ज़िक्र पे ख़ुश होता था
अब ये आलम कि तेरे नाम से डर जाता हूँ
Read Full
Rohit tewatia 'Ishq'
उस को तो मुझ सेे मोहब्बत ही नहीं होती माँ
तुम तो कहती थीं कि सोहबत का असर आता है
Rohit tewatia 'Ishq'
मेरी धड़कन बढ़ाने लग गए हैं
वो अब नज़रें मिलाने लग गए हैं

बहुत बेचैन होता जा रहा हूँ
तुम्हारे ख़्वाब आने लग गए हैं
Read Full
Rohit tewatia 'Ishq'
तेरे ग़म को इशारा कर रहा हूँ
मैं दुनिया से किनारा कर रहा हूँ

मेरा इक बार में कुछ हो सका है
मोहब्बत भी दोबारा कर रहा हूँ
Read Full
Rohit tewatia 'Ishq'
काम करने को थे बहुत फिर भी
मैं तेरा इंतिज़ार करता रहा
Rohit tewatia 'Ishq'
एक-तरफ़ा था मेरा प्यार मगर
पूरी शिद्दत से प्यार करता रहा
Rohit tewatia 'Ishq'
आओ मेरी बाहों में कि दुनिया को भुला दो
दुनिया के लिए आप का बीमार बहुत है
Rohit tewatia 'Ishq'

LOAD MORE