Sanya rai

Sanya rai

@Sanyarai789

Sanya rai shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sanya rai's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

7

Likes

17

Shayari
Audios
  • Sher
इस ह्रदय की आहुति दी रौशनी के वास्ते
ज़िंदगी का दाव खेला ज़िंदगी के वास्ते

ये ज़माना बोलता था दोस्तों को मतलबी
हम ज़माना छोड़ आए दोस्ती के वास्ते
Read Full
Sanya rai
किस ने बोला उस को जान समझते हैं
हाँ लेकिन ज़िंदा इंसान समझते हैं

क्या है प्यार मुहब्बत रिश्ते याराना
ज़िंदा रहने का सामान समझते हैं
Read Full
Sanya rai
उसूल अब ज़िंदगी जीने का केवल ये बनाना है
ज़ियादा याद आए जो उसी को भूल जाना है

ज़रा देखो अगर आया भी तो किसपर हमारा दिल
कि जिस की आशिक़ी में गुम हुआ सारा ज़माना है
Read Full
Sanya rai
लफ़्ज़ मेरे रौशनाई में डुबोती शा'इरी
रोज़ इन पाषाण नयनों को भिगोती शा'इरी

कह दिया बस अलविदा क्या आपने सोचा कभी
हस्र क्या होता हमारा गर न होती शा'इरी
Read Full
Sanya rai
लगाकर आग आशा की पुनः उस को बुझाने का
कहो ज़िम्मा लिया है क्या मेरे दिल को दुखाने का

कोई जादू कोई टोना या कोई यज्ञ या पूजा
कोई तो रास्ता होगा न तुम को भूल जाने का
Read Full
Sanya rai
कोई गर शक हो तो फिर आज़माकर देख लेना तुम
कभी इस प्यार के सागर में आ कर देख लेना तुम

मुझे विश्वास है मेरी मोहब्बत पर सुनो इतना
मुझे गर भूल पाओ तो बुला कर देख लेना तुम
Read Full
Sanya rai
इस दुनिया की रीति-रस्में न जाने क्यूँ ऐसी हैं
धर्म -जाति संग प्यार पिसेगा ये अफवाएँ कैसी हैं

दूर क्षितिज पर मिलते तो है मिलन मगर नामुमकिन है
तेरी-मेरी हालत जानम धरती अंबर जैसी हैं
Read Full
Sanya rai