Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

@SaurabhChauhan

Saurabh Chauhan 'Kohinoor' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Saurabh Chauhan 'Kohinoor''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

75

Likes

118

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
यारो मुझ को उस हर इक आँख में खटकना है
जिस ने मेरे बाप को देख के नज़रें फेरी थी
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
कुछ लोगों की सोच में भी जाले होते हैं
उन लोगों के तो दिल भी काले होते हैं

अक्सर मुझ को साँप वही डसते हैं आ कर
जो मैं ने आस्तीन में पाले होते हैं
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
तेरी तस्वीर जब वो दिखाने लगे
हम भी धीरे से फिर मुस्कुराने लगे

होश खो ही दिया देख कर के तुझे
एक लम्हे में हम यूँँ ठिकाने लगे
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मिलने तक का वक़्त नहीं उस के पास में यारों
और वो शख़्स मुहब्बत की बात करता है मुझ सेे
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मिलने तक का वक़्त नहीं उस के पास में देखो
और वो शख़्स मुहब्बत की बात करता है मुझ सेे
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
तेरे धोके से मेरी रवानी गई
पूरी होती सी इक वो कहानी गई

मेरा नुक़सान कैसे भरेगी बता
तुझ को पाने में मेरी जवानी गई
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
जो भी मुझ सेे मिलता है मेरा हो जाता है
ये मैं नहीं कहता हूँ ऐसा ये लोग कहते है
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
है मुहब्बत मुझे ऐसी गुलनार से
जिस को होती है नफ़रत बड़ी प्यार से

मन में डर है कि वो ठुकरा दे नइँ मुझे
इस लिए ही तो डरता हूँ इज़हार से
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
तेरे जाते ही मेरी रवानी गई
पूरी होती सी इक वो कहानी गई

मेरा नुक़सान कैसे भरेगी बता
तुझ को पाने में मेरी जवानी गई
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मेरी छोटी सी दुनिया की रानी थी वो
इन लबों पर सजी इक कहानी थी वो

मैं ने सोचा था ये दोस्ती थी वो बस
क्या पता था कि मेरी दिवानी थी वो
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मैं बातों से छोटा बच्चा लगता हूँ
हाँ थोड़ा सा राह से भटका लगता हूँ

हँसती हुई वो कितनी प्यारी लगती है
मैं रोते हुए कितना अच्छा लगता हूँ
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
नन्ही कोमल कलियाँ जब भी सँवारी जाएँगी
बेटा बनकर इक दिन सब के ख़्वाब सजाएँगी

चार किताबें पढ़ने दो हर घर की बेटी को
कोख से बच आई हैं दहेज से भी बच जाऍंगी
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
हक़ीक़त है मैं जब जब गुज़रा हूँ तेरी गली से
कोई तो राब्ता लगता तिरी शाही गली से

मुहब्बत के किसी ने मानी पूछे मैं कह आया
कभी चक्कर लगे तो पूछना उस की गली से
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मैं वो सारे वादे निभाऊँगा
सपने पूरे कर के दिखाऊँगा

लोग यहाँ तो घर को सजाते हैं
सुन मैं तेरी माँग सजाऊँगा
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
देखो ज़हरस ज़्यादा ताक़तवर ये मोहब्बत है
इसीलिए तो मुझ को इस नाम से ही नफ़रत है

बोलो क्या इतना काफ़ी नइँ तबाह होने को
जो मेरी ख़्वाहिश है किसी और की हक़ीक़त है
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
देखो इतनी मेहनत के बा'द भी कुछ न बन सके हम
आख़िर मिट्टी ही होना था सो मिट्टी ही रहे हम
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
सब को अपना बनाते देखे हैं
यूँँ भरोसा जताते देखे हैं

धर्म के नाम पर सियासत है
झूठे गीता उठाते देखे हैं
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मुझ को यूँँ आख़िरी विदा देना
कान में जौन गुनगुना देना

ये मुहब्बत में मरने वाला है
जो भी पूछे उसे बता देना
Read Full
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
मेरे ख़्वाबों में आ कर मुझे मत सता
अपना चेहरा दिखा मान जा मान जा
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'
कब तलक तन्हा गुज़रेगी ये ज़िंदगी
अब तो शादी रचा मान जा मान जा
Saurabh Chauhan 'Kohinoor'

LOAD MORE