Shivam anand

Shivam anand

@THEBLACKPOETRY

Shivam anand shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shivam anand's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

15

Likes

47

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm
तेरे चेहरे से जो वाकिफ नहीं हैं
सितारों से गुजारा कर रहे हैं
Shivam anand
बातें कितनी उलझी-उलझी करती हो
कौन कहेगा सीधी-साधी लड़की हो
Shivam anand
बे-मतलब उस की यादों में घूम रहा हूँ
पंखा चलता छोड़ गया हो जैसे कोई
Shivam anand
मिल के दोनों ये भूल गए
मिले थे आज बिछड़ने के लिए
Shivam anand
मक़सद बस इतना है तुम सेे मिलने का
सूने बाग में तितली मुझे बुलानी है
Shivam anand
तुम को मेरी हर इक बात से मसला है
तुम बोलो किस बात पे तुम को लड़ना है
Shivam anand
तुम को जी भर के देखना तुम सेे बातें करना
मेरी हर शाम तेरी तस्वीर पे जाया होती है
Shivam anand
इश्क़ का मातम कब तक कोई मनाएगा
यार हमें दफ्तर भी जाना होता है
Shivam anand
बस ये मसला है सिगरेट छोड़ने में
उस के बदले में किस को लब से लगाएं
Shivam anand
झुलसते ख़ाब का सहरा है दिल
सराब हैं यहाँ दीवार के साए
Shivam anand
हँस कर हाथ मेरे कंधे पर रखती हो
लोग ग़लत मतलब लेंगे इन बातों का
Shivam anand
बस यही कहना था उस सेे ठीक हूँ
बस यही कहते हुए मैं रो पड़ा
Shivam anand
मन भुजंग सा लिपटे है
तेरी याद के चंदन से
Shivam anand
कितना मुश्किल है तुम को समझाना भी
एक बच्चे को जैसे कड़वी दवा खिलानी है
Shivam anand