Talha Lakhnavi

Talha Lakhnavi

@Talha_Lakhnavi

Talha Lakhnavi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Talha Lakhnavi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

11

Content

37

Likes

120

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
इक तरफ़ हुस्न-ए-तबस्सुम इक तरफ़ हुस्न-ए-हया
और उस पर जान लेवा आप की अँगड़ाई है
Talha Lakhnavi
कभी सोचा है तुम ने क्या गुज़रती है दिवाने पर
के जब तुम ज़ुल्फ़ बिखरा कर निकल आते हो शाने पर
Talha Lakhnavi
तेरी हर अदा है दिलकश तेरा हुस्न दिलरुबा है
तुझे जब से मैं ने देखा मुझे इश्क़ हो गया है
Talha Lakhnavi
तुझे याद करते करते मैं ये सोचता हूँ अक्सर
तेरा हिज्र भी न हो तो मेरे पास और क्या है
Talha Lakhnavi
ज़बाँ से अपने न हम कहें कुछ न वो कहें कुछ
नज़र समझ ले नज़र की हरकत वो शा'इरी है
Talha Lakhnavi
जो अपने लफ़्ज़ों से हिज्र तोड़े मोहब्बतों में
दिलाए फिर दो दिलों को राहत वो शा'इरी है
Talha Lakhnavi
तेरी ता'रीफ़ बताने को ग़ज़ल कहते हैं
हम कहाँ नाम कमाने को ग़ज़ल कहते हैं
Talha Lakhnavi
हम सेे जो दूर रहा करते हैं उन को अक्सर
दिल की आवाज़ सुनाने को ग़ज़ल कहते है
Talha Lakhnavi
उस ने दे दी है प्यार की क़ीमत
अब से मेरी भी बढ़ गई क़ीमत

हम न देखें तो कौन देखेगा
हम सेे बढ़ती है आप की क़ीमत
Read Full
Talha Lakhnavi
हमें हासिल हैं दुनिया के ख़ज़ाने
मगर कुछ फिर भी कम है लौट आओ
Talha Lakhnavi
बयान करना है मुश्किल वो इतने नाज़ुक हैं
कि जैसे होता है इक दिल वो इतने नाज़ुक हैं

सँभाल पाते नहीं उस का बोझ भी अक्सर
जो ले के आएँ हैं इक तिल वो इतने नाज़ुक हैं
Read Full
Talha Lakhnavi
जब से मैं बिछड़ा हूँ तुम से तब से बस ये चाह है
फिर कोई माज़ी की राहों से मुझे आवाज़ दे
Talha Lakhnavi
कुछ तसल्ली मेरे दिल को पल दो पल हो जाएगी
देख ली तस्वीर तेरी अब ग़ज़ल हो जाएगी
Talha Lakhnavi
हमारा बिस्तर महक रहा है
ये कौन चादर बदल गया है

सुनो अब उस पे न फ़ोन करना
हमारा नंबर बदल गया है
Read Full
Talha Lakhnavi
इस एक फ़िक्र ने हैरान कर दिया है मुझे
फ़लक पे चाँद तो आया है तुम नहीं आए
Talha Lakhnavi