Vinay Khandelwal

Vinay Khandelwal

@Vinaykhandelwal

Vinay Khandelwal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vinay Khandelwal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

25

Likes

34

Shayari
Audios
  • Sher
वो अब जाने आगे उस को क्या करना है
वैसे भी अब मैं ने लड़ना छोड़ दिया है
Vinay Khandelwal
रात से मुझ को बैर नहीं है
याद से तेरी डरता हूँ बस
Vinay Khandelwal
तेरे पास ना जाने कैसे कैसों की हमदर्दी है
मेरा तो बस तू ही रब था तू ने वो भी छीन लिया
Vinay Khandelwal
तुझ को मेरी आमद की अब क्या ही चिंता
लोग रखे हैं तू ने अब तो नए-नवेले
Vinay Khandelwal
बातों से तो उस की कोई एक न माने
बोसा देकर जाने कैसे बहलाती था
Vinay Khandelwal
जाओ तुम भी जा कर अपना खेल सुधारो
पत्थर ले कर सीधा मेरे दिल पर मारो

या तो कर लो शहज़ादों से रिश्तेदारी
या तो फिर इस खेल में अपना सब कुछ हारो
Read Full
Vinay Khandelwal
उस को कभी दे रक्खा था बस इसीलिए
अब तक मेरा एक ही नंबर चालू है
Vinay Khandelwal
हम को भी है एक जहाँ का सारा ग़म
उस को भी कोई बात सताए, क्या कीजे
Vinay Khandelwal
पाने को हम पा सकते थे सारी ख़ुशियाँ
तेरे पीछे दुनिया हारे हुई मोहब्बत
Vinay Khandelwal
ये गर्दिश ये मौसम ये राहें पुरानी
मोहब्बत में भीगी ये आहें पुरानी
Vinay Khandelwal
आँखें नम देखेंगे तो सौ बात करेंगे
तेरी चुनरी ओढ़ तू मुझ को रोने दे
Vinay Khandelwal
सारी बातें छोड़ तू मुझ को रोने दे
ये रिश्ता भी तोड़ तू मुझ को रोने दे
Vinay Khandelwal
तेरी सूरत रब का चरबा
मेरी भी औकात बता दो
Vinay Khandelwal
तेरा मैं हूँ भले खिलौना
मेरी तू अरदास रहेगी
Vinay Khandelwal
सीरत से है नफ़रत उस की
प्यारी सी है हँसी मगर
Vinay Khandelwal
रात अँधेरी काले साए
याद किसी की बढ़ती जाए

आँखें हम को दी ही क्यूँँ है
बंद भी हो तो भरती जाए
Read Full
Vinay Khandelwal
हम भी रुक कर हाथ मिलाए
तुम भी हँसकर शरमाना
Vinay Khandelwal
तेरे मेरे अश्कों को बोतल में भर कर रखना है
काम किसी दिन आएँगे जब बात हमारी निकलेगी
Vinay Khandelwal
ख़ुद को लगभग मार चुके है
अपना सब कुछ हार चुके है

दिल के अंदर इक दरिया है
तैर हम उस के पार चुके है
Read Full
Vinay Khandelwal
ये रातें कैसी राइगानी में कट रही है
बची खुची सांसे भी पानी में कट रही है
Vinay Khandelwal

LOAD MORE