YAWAR ALI

YAWAR ALI

@Yawar

YAWAR ALI shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in YAWAR ALI's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

27

Likes

64

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
अब वो ही दिवानों सा मुझे ढूँढ़ रहा है
हँसता था कभी जो मुझे दीवाना समझ कर
YAWAR ALI
क्या ये भी किसी जंग के ऐलान से कम है
हम सह के तेरे ज़ुल्म-ओ-सितम घूम रहे हैं
YAWAR ALI
तुझे मैं भूल तो जाऊँ मगर ये भी बता कैसे
हर इक एहसास ज़िंदा है हर इक अरमान बाक़ी है
YAWAR ALI
देर तक मैं तुझे सीने से लगाए रक्खूँ
कोई इस वक़्त की रफ़्तार को धीमा कर दे
YAWAR ALI
अँधेरों का न रह जाए कहीं नाम-ओ-निशाँ बाक़ी
चलो आओ कि हम मिल कर मनाएँ ऐसे दीवाली
YAWAR ALI
झेलने होंगे तुम को ये मौसम सभी
ज़िंदगी बस नहीं फ़रवरी की तरह
YAWAR ALI
आप के बा'द कोई आप के जैसा न मिला
ख़ूब ढूँढी है दवा हम ने दवा-ख़ानों में
YAWAR ALI
गर हाथ कोई थामने वाला हो सफ़र में
तपता हुआ सहरा भी बयाबाँ नहीं लगता
YAWAR ALI
ख़ूब मालूम था अंजाम-ए-मुहब्बत फिर भी
लोग इस आग के दरिया में उतर कर डूबे
YAWAR ALI
क़लम हाथों में लकड़ी का कलर तन पे सियाही के
न जाने खो गए जा कर कहाँ दिन बादशाही के
YAWAR ALI
इल्म ये हासिल नहीं होगा किताबों से तुम्हें
दोस्तो सीखोगे चलना ठोकरें खाने के बा'द
YAWAR ALI
बड़ी मुश्किल से होती है मुकम्मल इक ग़ज़ल "यावर"
मियाँ, है राह इतनी भी नहीं आसान ग़ज़लों की
YAWAR ALI
मैं अपने मन के मंदिर में कोई मूरत तो रख लेता
तेरा पर्यायवाची पर कहाँ से ढूँढ़ कर लाऊँ
YAWAR ALI