Aanis Moin

Aanis Moin

@aanis-moin

Aanis Moin shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aanis Moin's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

32

Content

36

Likes

634

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
याद है 'आनिस' पहले तुम ख़ुद बिखरे थे
आईने ने तुम से बिखरना सीखा था
Aanis Moin
अंदर की दुनिया से रब्त बढ़ाओ 'आनिस'
बाहर खुलने वाली खिड़की बंद पड़ी है
Aanis Moin
27 Likes
आज की रात न जाने कितनी लंबी होगी
आज का सूरज शाम से पहले डूब गया है
Aanis Moin
39 Likes
कब बार-ए-तबस्सुम मिरे होंटों से उठेगा
ये बोझ भी लगता है उठाएगा कोई और
Aanis Moin
29 Likes
उतारा दिल के वरक़ पर तो कितना पछताया
वो इंतिसाब जो पहले बस इक किताब पे था
Aanis Moin
21 Likes
गया था माँगने ख़ुशबू मैं फूल से लेकिन
फटे लिबास में वो भी गदा लगा मुझ को
Aanis Moin
22 Likes
बिखर के फूल फ़ज़ाओं में बास छोड़ गया
तमाम रंग यहीं आस-पास छोड़ गया
Aanis Moin
20 Likes
हज़ारों क़ुमक़ुमों से जगमगाता है ये घर लेकिन
जो मन में झाँक के देखूँ तो अब भी रौशनी कम है
Aanis Moin
29 Likes
गए ज़माने की चाप जिन को समझ रहे हो
वो आने वाले उदास लम्हों की सिसकियाँ हैं
Aanis Moin
22 Likes
मेरे अपने अंदर एक भँवर था जिस में
मेरा सब कुछ साथ ही मेरे डूब गया है
Aanis Moin
23 Likes
क्यूँँ खुल गए लोगों पे मिरी ज़ात के असरार
ऐ काश कि होती मिरी गहराई ज़रा और
Aanis Moin
23 Likes
ये इंतिज़ार सहर का था या तुम्हारा था
दिया जलाया भी मैं ने दिया बुझाया भी
Aanis Moin
28 Likes
गहरी सोचें लम्बे दिन और छोटी रातें
वक़्त से पहले धूप सरों पे आ पहुँची
Aanis Moin
28 Likes
न जाने बाहर भी कितने आसेब मुंतज़िर हों
अभी मैं अंदर के आदमी से डरा हुआ हूँ
Aanis Moin
33 Likes
गूँजता है बदन में सन्नाटा
कोई ख़ाली मकान हो जैसे
Aanis Moin
36 Likes
वो जो प्यासा लगता था सैलाब-ज़दा था
पानी पानी कहते कहते डूब गया है
Aanis Moin
31 Likes
अजब अंदाज़ से ये घर गिरा है
मिरा मलबा मिरे ऊपर गिरा है
Aanis Moin
19 Likes
हैरत से जो यूँँ मेरी तरफ़ देख रहे हो
लगता है कभी तुम ने समुंदर नहीं देखा
Aanis Moin
33 Likes
इक डूबती धड़कन की सदा लोग न सुन लें
कुछ देर को बजने दो ये शहनाई ज़रा और
Aanis Moin
28 Likes
था इंतिज़ार मनाएँगे मिल के दीवाली
न तुम ही लौट के आए न वक़्त-ए-शाम हुआ
Aanis Moin
23 Likes

LOAD MORE