AKASH

AKASH

@akashprajapat

AKASH shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in AKASH's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

33

Likes

40

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
काशी का'बा एक तरफ़ तेरा कूचा एक तरफ़
एक तरफ़ दारू वारु तेरा बोसा एक तरफ़
AKASH
बस उस पे मरते जाना है
मुझ को ये करते जाना है
AKASH
तेरी यादों से भर जाती हैं आँखें
मगर ये मन नहीं भरता हमारा
AKASH
लड़की है वो उस घर की जो
मरते हैं दस्तार की ख़ातिर
AKASH
सब्ज़ रहता है पानी के बिन कुछ दिनों
पेड़ इक दम से तो सूख जाता नहीं
AKASH
समुंदर जैसी आँखें उस की देखीं जब
हमें क्यूँ दी है बीनाई समझ आई
AKASH
हँसाया भी कभी मुझ को रुलाया भी
ये थोड़ा थोड़ा मुझ को हिज्र भाया भी

तेरे जाने का जाएगा नहीं ये ग़म
अगर तू पास मेरे लौट आया भी

वो आलम देखा है तन्हाई का मैं ने
नहीं मुझ सेे था करता बातें साया भी

कभी उस ने बनाना है नहीं अपना
कभी होने नहीं देना पराया भी
Read Full
AKASH
किया वक़्त ने ठीक कुछ भी नहीं है
तेरी याद का मसअला आज भी है
AKASH
आप की कोई निशानी भी नहीं है
कम हमारी ज़िंदगानी भी नहीं है

कोई समझे काश दरिया की उदासी
शांत रहता है रवानी भी नहीं है

आग बढ़ती जा रही है दिल मकाँ में
देखना है बस बुझानी भी नहीं है

बात मैं ने माननी दिल की नहीं है
अब मुझे अपनी चलानी भी नहीं है
Read Full
AKASH
नयन में आप के जीवन बिताना है
मुझे स्पेस स्टेशन बनाना है
AKASH
कोई कहता नहीं बुरा उस को
मानते हैं सभी ख़ुदा उस को
AKASH