Ameer Minai

Ameer Minai

@ameer-minai

Ameer Minai shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ameer Minai's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

32

Content

87

Likes

737

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
ऐ ज़ब्त देख इश्क़ की उन को ख़बर न हो
दिल में हज़ार दर्द उठे आँख तर न हो
Ameer Minai
कौन उठाएगा तुम्हारी ये जफ़ा मेरे बा'द
याद आएगी बहुत मेरी वफ़ा मेरे बा'द
Ameer Minai
38 Likes
बोसा लिया जो उस लब-ए-शीरीं का मर गए
दी जान हम ने चश्मा-ए-आब-ए-हयात पर
Ameer Minai
27 Likes
माँग लूँ तुझ से तुझी को कि सभी कुछ मिल जाए
सौ सवालों से यही एक सवाल अच्छा है
Ameer Minai
25 Likes
तुम को आता है प्यार पर ग़ुस्सा
मुझ को ग़ुस्से पे प्यार आता है
Ameer Minai
41 Likes
'अमीर' अब हिचकियाँ आने लगी हैं
कहीं मैं याद फ़रमाया गया हूँ
Ameer Minai
24 Likes
शब-ए-विसाल बहुत कम है आसमाँ से कहो
कि जोड़ दे कोई टुकड़ा शब-ए-जुदाई का
Ameer Minai
23 Likes
पुतलियाँ तक भी तो फिर जाती हैं देखो दम-ए-नज़अ
वक़्त पड़ता है तो सब आँख चुरा जाते हैं
Ameer Minai
22 Likes
बाग़बाँ कलियाँ हों हल्के रंग की
भेजनी हैं एक कम-सिन के लिए
Ameer Minai
26 Likes
बाक़ी न दिल में कोई भी या रब हवस रहे
चौदह बरस के सिन में वो लाखों बरस रहे
Ameer Minai
28 Likes
वस्ल हो जाए यहीं हश्र में क्या रक्खा है
आज की बात को क्यूँँ कल पे उठा रक्खा है
Ameer Minai
25 Likes
तीर पर तीर लगाओ तुम्हें डर किस का है
सीना किस का है मिरी जान जिगर किस का है
Ameer Minai
34 Likes
मानी हैं मैं ने सैकड़ों बातें तमाम उम्र
आज आप एक बात मेरी मान जाइए
Ameer Minai
31 Likes
जवाँ होने लगे जब वो तो हम से कर लिया पर्दा
हया यक-लख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता
Ameer Minai
28 Likes
फ़िराक़-ए-यार ने बेचैन मुझ को रात भर रक्खा
कभी तकिया इधर रक्खा कभी तकिया उधर रक्खा
Ameer Minai
35 Likes
आँखें दिखलाते हो जोबन तो दिखाओ साहब
वो अलग बाँध के रक्खा है जो माल अच्छा है
Ameer Minai
23 Likes
अभी आए अभी जाते हो जल्दी क्या है दम ले लो
न छेड़ूँगा मैं जैसी चाहे तुम मुझ से क़सम ले लो
Ameer Minai
21 Likes
हँस के फ़रमाते हैं वो देख के हालत मेरी
क्यूँँ तुम आसान समझते थे मोहब्बत मेरी
Ameer Minai
25 Likes
आफ़त तो है वो नाज़ भी अंदाज़ भी लेकिन
मरता हूँ मैं जिस पर वो अदा और ही कुछ है
Ameer Minai
37 Likes
तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर
सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर
Ameer Minai
30 Likes

LOAD MORE