Anwar Taban

Anwar Taban

@anwar-taban

Anwar Taban shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anwar Taban's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

17

Content

34

Likes

412

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
शग़्ल था दश्त-नवर्दी का कभी ऐ 'ताबाँ'
अब गुलिस्ताँ में भी जाते हुए डर लगता है
Anwar Taban
15 Likes
किसी की बर्क़-ए-नज़र से न बिजलियों से जले
कुछ इस तरह की हो ता'मीर आशियाने की
Anwar Taban
22 Likes
समझ से काम जो लेता हर एक बशर 'ताबाँ'
न हाहा-कार ही मचते न घर जला करते
Anwar Taban
16 Likes
आज मग़्मूम क्यूँँ हो ऐ 'ताबाँ'
कुछ तो बोलो कि माजरा क्या है
Anwar Taban
19 Likes
सितम भी मुझ पे वो करता रहा करम की तरह
वो मेहरबाँ तो न था मेहरबान जैसा था
Anwar Taban
22 Likes
तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ'
की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो
Anwar Taban
15 Likes
दिल है परेशाँ उन की ख़ातिर
पल भर को आराम नहीं है
Anwar Taban
28 Likes
शायद आ जाए कभी देखने वो रश्क-ए-मसीह
मैं किसी और से इस वास्ते अच्छा न हुआ
Anwar Taban
23 Likes
हरीम-ए-नाज़ के पर्दे में जो निहाँ था कभी
उसी ने शोख़ अदाएँ दिखा के लूट लिया
Anwar Taban
24 Likes
तुम्हें दिल दे तो दे 'ताबाँ' ये डर है
हमेशा को तुम्हारा हो न जाए
Anwar Taban
17 Likes
आएगा वो दिन हमारी ज़िंदगी में भी ज़रूर
जो अँधेरों को मिटा कर रौशनी दे जाएगा
Anwar Taban
32 Likes
इस ख़ौफ़ में कि ख़ुद न भटक जाएँ राह में
भटके हुओं को राह दिखाता नहीं कोई
Anwar Taban
25 Likes
जी तो ये चाहता है मर जाएँ
ज़िंदगी अब तिरी रज़ा क्या है
Anwar Taban
23 Likes
कुछ समझ में मिरी नहीं आता
दिल लगाने से फ़ाएदा क्या है
Anwar Taban
23 Likes
ये यक़ीं है की मेरी उल्फ़त का
होगा उन पर असर कभी न कभी
Anwar Taban
24 Likes
सुकून क़ल्ब को जिस से मिल जाए 'ताबाँ'
ग़ज़ल कोई ऐसी सुना दीजिएगा
Anwar Taban
16 Likes
हँसते हँसते निकल पड़े आँसू
रोते रोते कभी हँसी आई
Anwar Taban
36 Likes
ख़ुशी की बात और है ग़मों की बात और
तुम्हारी बात और है हमारी बात और
Anwar Taban
28 Likes