Mahesh Natakwala

Mahesh Natakwala

@artist.mahesh

Mahesh Natakwala shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mahesh Natakwala's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

36

Likes

78

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
ज़िन्दा मैं तेरे बिना रह सकता हूँ बस
तू अगर ख़ुश रहने का वा'दा करे तो
Mahesh Natakwala
रहा यारों की महफ़िल में तो दिल बहला रहा मेरा
हुआ ख़ाली मकाँ मेरा तो सब ग़म याद आए है
Mahesh Natakwala
वफ़ा का डर ज़रूरी है मुहब्बत
न हो मरना तो जीने का मज़ा क्या
Mahesh Natakwala
उसे मालूम था वो अब हमारा हो नहीं सकता
बिना उस के हमारा तो गुज़ारा हो नहीं सकता
Mahesh Natakwala
रक़्स करती है उदासी कमरे में अब
तेरी यादों के भी अपने फ़ायदे हैं
Mahesh Natakwala
हर टूटे दिल वाले से मेरा कोई रिश्ता है
लगता है जैसे मुझ में उस का कोई हिस्सा है
Mahesh Natakwala
कोई तो इस रोग की अब बस दवा दो
इश्क़ हैं गर ये तो फिर उस को सदा दो

चाहता हैं वो तमाशा हो तो फिर हो
आज उस को तुम जी भर के वो मज़ा दो
Read Full
Mahesh Natakwala
काट देते हैं यहाँ पर उम्र इक वादे पे लोग
और इक हम हैं कि जिन से रात भी कटती नहीं
Mahesh Natakwala
उसे याद कर के जिए जा रहें हैं
ख़ला हैं जिसे हम पिए जा रहें हैं
Mahesh Natakwala
नाख़ुदा मेरा नहीं है कोई भी इस दरिया में
सब मेरे अपने ही मुझ को छोड़ कर जाते रहे
Mahesh Natakwala
किताबों ने दबा कर के रखें है राज़ सीने में
ज़रा इनको कभी खोलो मज़ा आएगा जीने में
Mahesh Natakwala
मिरी नादानी पर रोऊँ कहाँ जा कर
मेरा ग़म कोई ले भी तो नहीं सकता
Mahesh Natakwala
मैं परेशाँ हूँ मुझे और तो परेशाँ न कर
तू मिरी जाँ है तू तो ऐसा मेरी जाँ न कर
Mahesh Natakwala
मुझे तुम चाहते हो तो बताते क्यूँ नहीं
मुहब्बत हैं तुम्हें भी तो जताते क्यूँ नहीं
Mahesh Natakwala
आँख वालों को नहीं दिखता है मेरा हौसला
पंखों से ही तो नहीं बनता अकेला घोंसला
Mahesh Natakwala
ज़ुदा होकर मिरे से उस की आँखों में भी पानी है
मैं दरिया हूँ नदी है वो तो उस
में भी रवानी है
Read Full
Mahesh Natakwala
इस दिल का आख़िरी है बस वो ख़याल हो तुम
हल हो न पाया जो मुझ सेे वो सवाल हो तुम

जाने के बा'द तेरी ख़्वाहिश नहीं है कोई
इस दिल का आख़िरी जो है वो ज़वाल हो तुम
Read Full
Mahesh Natakwala
11 Likes
आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब
देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है
Mahesh Natakwala
सभी को साथ भी रख और ख़ुशी से
ये मुझ सेे क्या हो सकता है किसी से
Mahesh Natakwala
कितना रोया हूँ हर शब मैं बता नहीं सकता
वो मिरा है ये भी अब मैं जता नहीं सकता
Mahesh Natakwala
10 Likes

LOAD MORE