Krishnavat Ritesh

Krishnavat Ritesh

@ashritkrishnavat1010

Krishnavat Ritesh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Krishnavat Ritesh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

22

Likes

58

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
नज़र से नज़र को मिलाओ तो जानूँ
लबो पे लबो को सजाओ तो जानूँ

अगर मुझ से करते हो इतनी मोहब्बत
मोहब्बत मैं मर कर दिखाओ तो जानूँ
Read Full
Krishnavat Ritesh
मेरे मालिक मेरे मौला तेरा बस इक सहारा हो
जहाँ को जीत लाऊँ मैं तेरा बस इक इशारा हो
Krishnavat Ritesh
हम ने सोचा था तुम को सजाऍंगे जी
अपनी दुल्हन तुम्हें हम बनाऍंगे जी

मारकर जाओगी हम ने सोचा न था
ग़ैर की बाहों में तुम को पाएँगे जी
Read Full
Krishnavat Ritesh
नज़र ने की शिकायत है बरस के
गले से आ मिरे लग जा ज़रा तू
Krishnavat Ritesh
कान्हा भी तड़पे थे राधा की ख़ातिर
हम भी जानाँ तेरे ख़ातिर तड़पे हैं
Krishnavat Ritesh
आज के नेता अपने मुँह में पान घुलाए बैठे हैं
देश के कोने कोने में ये आग लगाए बैठे हैं
Krishnavat Ritesh
काट कर तेरी यादों का जंगल
कोने में इक शजर छोड़ देंगे
Krishnavat Ritesh
गीत ग़ज़ल हो या हो इबादत
मेरे से बेहतर कौन करेगा
Krishnavat Ritesh
ये सावन ,माह ये ज़ुल्मी जवानी
ज़माने बा'द सब कच्चा लगेगा
Krishnavat Ritesh
हादसा ये देख कर के डर गया है
अब ज़माने से मिरा मन भर गया है
Krishnavat Ritesh
फ़िक्र से बे-फ़िक्र थे अब फ़िक्र है घेरे हुए
वो ज़माना और था अब ये ज़माना और है
Krishnavat Ritesh
ये जो दुनिया है अंधों से लिपटी हुई
राह तुम को दिखाऊॅं तो क्या हर्ज है

तुम को बाहों में कस के भरूँ मैं ज़रा
जिस्म पे तेरे छाऊॅं तो क्या हर्ज है
Read Full
Krishnavat Ritesh
मैं ने तुम से मोहब्बत करी है सनम
नाज़ नख़रे उठाऊँ तो क्या हर्ज है

तुम मेरे हो मेरे हो मेरे बस मेरे
तुम को अपना बताऊॅं तो क्या हर्ज है
Read Full
Krishnavat Ritesh
अब तो मौक़ा मुझे भी दिया जाए जी
ये जहाँ जीत लाऊँ तो क्या हर्ज़ है
Krishnavat Ritesh
तुम्हीं हो साँस में बसती तुम्हीं कण कण में हो मेरे
जो मर के भी न टूटेगा वही बंधन बना लूँगा
Krishnavat Ritesh
तेरी राधा दीवानी है
तेरी मीरा दीवानी है

तेरी तो ऐ मेरे गिरधर
पूरी दुनिया दीवानी है
Read Full
Krishnavat Ritesh
मैं बरसाने को जाऊँगा मैं कान्हा को मनाऊँगा
जो कान्हा मान जाएँ तो उन्हें कुंदन बना लूँगा
Krishnavat Ritesh
ये माथे पे जो कुमकुम है ये कानों में जो बाली है
मेरे गर्दन में जो चमके वही कुंदन बना लूँगा
Krishnavat Ritesh
तुम्हें मैं दिल में रखता हूँ तुम्हें धड़कन बना लूँगा
सुनहरी मैं फ़सल तुम को सुनो तिलहन बना लूँगा

कि मेरे नाम की मेंहदी तुम्हारे हाथ में चमके
मेरी माँ मान जाए तो तुम्हें दुल्हन बना लूँगा
Read Full
Krishnavat Ritesh
मैं हूँ तुम हो तुम हो मैं हूँ दुनिया से क्या नाता है
गीत ग़ज़ल के हर मक़्ते में नाम तुम्हारा आता है
Krishnavat Ritesh

LOAD MORE