Taufique Habib

Taufique Habib

@itsmetaufique

Taufique Habib shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Taufique Habib's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

68

Likes

205

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
लोग सब सोच कर अगर बोलें
तो हमेशा ही मुख़्तसर बोलें
Taufique Habib
दीवार दरिया या कहीं सहरा ना हो
मुमकिन नहीं के प्यार पे पहरा ना हो

जब दूर थे ये दर्द-ए-दिल पैदा हुआ
नजदीकियों से फिर ये क्यूँँ गहरा ना हो
Read Full
Taufique Habib
आप जाएँ आप को कुछ काम होगा
मुझ सेे तो इस वक़्त सिर्फ़ आराम होगा
Taufique Habib
ख़्वाब की ख़ातिर ज़मीं ढूँढ़ते हैं
आप कहीं हम कहीं ढूँढ़ते हैं
Taufique Habib
अभी मत आप थक कर बैठिए 'तौफ़िक़'
हुए हैं जो नहीं वो हादसे होंगे
Taufique Habib
क्यूँ हिमायत में किसी की हम
फोड़ दें आँखें किसी की हम
Taufique Habib
क्यूँ हिमायत में किसी की हम
फोड़ दें आँखें किसी की हम

है मुयस्सर अक़्ल तो फिर क्यूँ
बातों में आएँ किसी की हम
Read Full
Taufique Habib
मस्लहत ख़त्म होती है
अहमियत ख़त्म होती है
Taufique Habib
इश्क़ की तुम वहशत देखो
हो गई क्या हालत देखो
Taufique Habib
क्या बताएँ क्या-क्या बता चुके
सब नया पुराना बता चुके
Taufique Habib
इक ताब में गुज़री है ज़िंदगी
इक ख़्वाब में गुज़री है ज़िंदगी
Taufique Habib
आँख को दे गए मिरे तुम
ख़्वाब कितने नए नए तुम
Taufique Habib
और कुछ दिन यहाँ रहूँगा मैं
पर रहेगा यहीं हमेशा दिल
Taufique Habib
पता है इश्क़ में ये मसअले होंगे
ज़माने के सभी हद भूलने होंगे
Taufique Habib
अब हमें भी यक़ीं नहीं हम पर
क्यूँ करें आप फिर यक़ीं हम पर
Taufique Habib
इक दफ़ा इक नज़र कभी थी कुछ
ढूँढ़ कर जब थकी थमीं हम पर
Taufique Habib
राह मुश्किल चुनी है ख़ुद पर अब
अपना ही साथ छोड़ता हूँ मैं
Taufique Habib
मसअला है बना-बना कर घर
फिर उसे ख़ुद ही तोड़ता हूँ मैं
Taufique Habib
कुछ कहूँ क़ौम की बुराई पर
जान जाती है इस ढिठाई पर
Taufique Habib
ये कहा है मरीज़ से सबने
इश्क़ कर और बे-वफ़ाई कर
Taufique Habib

LOAD MORE