Jamal Ehsani

Jamal Ehsani

@jamal-ehsani

Jamal Ehsani shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Jamal Ehsani's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

41

Content

22

Likes

384

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
न वो हसीन न मैं ख़ूब-रू मगर इक साथ
हमें जो देख ले वो देखता ही रह जाए
Jamal Ehsani
वो इंतिक़ाम की आतिश थी मेरे सीने में
मिला न कोई तो ख़ुद को पछाड़ आया हूँ
Jamal Ehsani
आगाह मैं चराग़ जलाते ही हो गया
दुनिया मिरे हिसाब से बढ़ कर ख़राब है
Jamal Ehsani
आँखों से अब वो ख़्वाब को निस्बत नहीं रही
इक उम्र हो गई ये समुंदर ख़राब है
Jamal Ehsani
उस की नज़र बदलने से पहले की बात है
मैं आसमान पर था सितारा ज़मीन पर
Jamal Ehsani
12 Likes
ये ग़म नहीं है कि हम दोनों एक हो न सके
ये रंज है कि कोई दरमियान में भी न था
Jamal Ehsani
39 Likes
ये कौन आने जाने लगा उस गली में अब
ये कौन मेरी दास्ताँ दोहराने वाला है
Jamal Ehsani
55 Likes
उसी मक़ाम पे कल मुझ को देख कर तन्हा
बहुत उदास हुए फूल बेचने वाले
Jamal Ehsani
65 Likes
याद रखना ही मोहब्बत में नहीं है सब कुछ
भूल जाना भी बड़ी बात हुआ करती है
Jamal Ehsani
55 Likes
उस ने बारिश में भी खिड़की खोल के देखा नहीं
भीगने वालों को कल क्या क्या परेशानी हुई
Jamal Ehsani
27 Likes
ख़ुद जिसे मेहनत मशक़्क़त से बनाता हूँ 'जमाल'
छोड़ देता हूँ वो रस्ता आम हो जाने के बा'द
Jamal Ehsani
32 Likes
रात सोने के लिए दिन काम करने के लिए
वक़्त मिलता ही नहीं आराम करने के लिए
Jamal Ehsani
46 Likes