Jawwad Sheikh

Jawwad Sheikh

@jawwad-sheikh

Jawwad Sheikh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Jawwad Sheikh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

212

Content

53

Likes

2146

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
उस की फ़ितरत में न था तर्क-ए-त'अल्लुक़ लेकिन
दूसरे शख़्स को इस नहज पे पहुँचा देना
Jawwad Sheikh
किसी के सर्द रवय्ये पे ख़ामुशी का लिहाफ़
ये इंतिक़ाम भी क्या इंतिक़ाम होता है
Jawwad Sheikh
26 Likes
मैं ऐसी उम्र से दुख झेलने लगा 'जव्वाद'
जो आम तौर पे होती है खेलने वाली
Jawwad Sheikh
39 Likes
ख़ुद को मसरूफ़ किए रखने की कोशिश करना
क्या तेरी याद के ज़ुमरे में नहीं आता है
Jawwad Sheikh
44 Likes
अब हमें देख के लगता तो नहीं है लेकिन
हम कभी उस के पसंदीदा हुआ करते थे
Jawwad Sheikh
81 Likes
हमें तो उस से मोहब्बत है और बेहद है
अगर उसे नहीं लगता तो क्या हुआ न लगे
Jawwad Sheikh
58 Likes
तुम अगर सीखना चाहो मुझे बतला देना
आम सा फ़न तो कोई है नहीं तोहफ़ा देना
Jawwad Sheikh
45 Likes
मैं किसी तरह भी समझौता नहीं कर सकता
या तो सब कुछ ही मुझे चाहिए या कुछ भी नहीं
Jawwad Sheikh
89 Likes
किताब फ़िल्म सफ़र इश्क़ शा'इरी औरत
कहाँ कहाँ न गया ख़ुद को ढूँढ़ता हुआ मैं
Jawwad Sheikh
110 Likes
मैं इस ख़याल से जाते हुए उसे न मिला
कि रोक लें न कहीं सामने खड़े आँसू
Jawwad Sheikh
52 Likes
कैसे किसी की याद हमें ज़िंदा रखती है
एक ख़याल सहारा कैसे हो सकता है
Jawwad Sheikh
60 Likes
मैं चाहता हूँ मोहब्बत मुझे फ़ना कर दे
फ़ना भी ऐसा कि जिस की कोई मिसाल न हो
Jawwad Sheikh
48 Likes
अब मिरा ध्यान कहीं और चला जाता है
अब कोई फ़िल्म मुकम्मल नहीं देखी जाती
Jawwad Sheikh
67 Likes
लग रहा है ये नर्म लहजे से
फिर तुझे कोई मसअला हुआ है
Jawwad Sheikh
41 Likes
टूटने पर कोई आए तो फिर ऐसा टूटे
कि जिसे देख के हर देखने वाला टूटे
Jawwad Sheikh
48 Likes
क्या है जो हो गया हूँ मैं थोड़ा बहुत ख़राब
थोड़ा बहुत ख़राब तो होना भी चाहिए
Jawwad Sheikh
64 Likes
मैं अब किसी की भी उम्मीद तोड़ सकता हूँ
मुझे किसी पे भी अब कोई ए'तिबार नहीं
Jawwad Sheikh
68 Likes
ये नहीं है कि वो एहसान बहुत करता है
अपने एहसान का एलान बहुत करता है

आप इस बात को सच ही न समझ लीजिएगा
वो मेरी जान मेरी जान बहुत करता है
Read Full
Jawwad Sheikh
65 Likes
कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है
फिर सारे का सारा कैसे हो सकता है

तुझ सेे जब मिल कर भी उदासी कम नहीं होती
तेरे बग़ैर गुज़ारा कैसे हो सकता है
Read Full
Jawwad Sheikh
166 Likes
अपने सामान को बाँधे हुए इस सोच में हूँ
जो कहीं के नहीं रहते वो कहाँ जाते हैं
Jawwad Sheikh
87 Likes

LOAD MORE