Karan Sahar

Karan Sahar

@karansahar

Karan Sahar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Karan Sahar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

26

Likes

56

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
उस की निगाह-ए-नाज़ में आने के वास्ते
मेहनत के साथ-साथ मुक़द्दर भी चाहिए
Karan Sahar
तसव्वुर ने बनाया एक साया
फिर असली धूप से उस ने बचाया

तुझे इक ख़्वाब की मानिंद समझा
तुझे दिन भर जिया शब भर सजाया
Read Full
Karan Sahar
पहले तो इस हिज्र ने जम कर बारिश की
फिर बारिश में मोर नचाया यादों ने
Karan Sahar
ज़ख़्म है दर्द है दवा भी है
जैसे जंगल है रास्ता भी है

यूँँ तो वादे हज़ार करता है
और वो शख़्स भूलता भी है

हम को हर सू नज़र भी रखनी है
और तेरे पास बैठना भी है

यूँँ भी आता नहीं मुझे रोना
और मातम की इब्तिदा भी है

चूमने हैं पसंद के बादल
शाम होते ही लौटना भी है
Read Full
Karan Sahar
महसूस कर रहा हूँ तेरा शुमार ख़ुद में
सो झाँकने लगा हूँ मैं बार-बार ख़ुद में

तेरी चमक से रौशन हर रहगुज़ार होगा
इतना तो मेरे जुगनू रख ऐतिबार ख़ुद में
Read Full
Karan Sahar
कौन देता है सदा हम को घने जंगल में
तू है या तेरा तसव्वुर है भरे जंगल में

कोई मंज़िल है न रास्ता है न साया कोई
मैं अकेला ही भटकता हूँ मेरे जंगल में
Read Full
Karan Sahar
आधी रात गुज़रने को है
कमरा ख़्वाब से भरने को है
Karan Sahar
न रोए तो बहुत आँसू गिरेंगे
मुझे ही देख लो भीगा पड़ा हूँ
Karan Sahar
वो मुझे ले गया गुलों के बीच
और कहने लगा कि ऐसा बन
Karan Sahar