Kiran K

Kiran K

@kirank.836996

Kiran K shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kiran K's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

53

Likes

157

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
खिल रहे हैं आजकल जो मेरी पलकों पर
नींद उन ख़्वाबों में ही बिखरी पड़ी होगी
Kiran K
रहती है ख़िज़्र बन के हर वक़्त साथ मेरे
माँ की दुआ सा कोई हमराह ही नहीं है
Kiran K
कम-ज़र्फ़ दुनिया से भला डरना ही क्या ऐ ज़िंदगी
जब साथ है माँ की निगाहों की मुकद्दस आयतें
Kiran K
लिख दिया था जिल्द पर ईसा का नाम
साँस लेने लग गए औराक़ सब
Kiran K
17 Likes
यहाँ लाशें भी जी उठती है तेरे हर्फ़-ए-कुम से
तो अपना जिस्म ले कर मैं तेरे दर पर हूँ ईसा
Kiran K
कैसे कहूँ दुनिया है ये इंसानों की
इंसानियत रुस्वा है जब हर सूँ यहाँ
Kiran K
सजा ली है तेरी तस्वीर ताक़-ए-चश्म पर अब
इजाज़त दो अगर तो बस उसे दिन-रात देखूँ
Kiran K
हम ही थे उस के रतजगे में किरण
नींद में भी मुख़िल रहे हैं हम
Kiran K
रौशनी कमरे में मेरे देर तक ठहरी रही
जब उठी मिज़गाँ तो इक सूरज मेरे पहलू में था
Kiran K
उलझ जाती हूँ अक्सर आईने से मैं तक़ाबुल में
जो ख़ुद को देखती हूँ अक्स तेरा ही उभरता है
Kiran K
शब-ए-हिज्रां बुझा बैठी हूँ मैं सारे सितारे पर
कोई फ़ानूस रौशन है ख़मोशी से मेरे अंदर
Kiran K
चला दूँ इक मुक़दमा गर कहीं मिल जाए फिर से
कि मेरा क़त्ल कर के लापता है ज़िंदगानी
Kiran K
ज़िन्दगी रुख़ पर जो तेरे छाई है ये ख़ामुशी
आ इसे मैं चीर दूँ पाज़ेब की झंकार से
Kiran K
ये शाम ख़ुशबू पहन के तेरी ढली है मुझ
में जो रेज़ा रेज़ा
मैं क़तरा क़तरा पिघल रही हूँ ख़मोश शब के समुंदरों में
Read Full
Kiran K
आपने जो छुआ मेरे दिल को
जश्न-ए-रंग हो गया है फ़ज़ा में
Kiran K
मिटी जा रही है ये दुनिया मुसलसल ये ऐसी वबा है
दवा-साज़ तू क्यूँ बनाता नहीं है दवा-ए-उदासी
Kiran K
छुआ था नाम कभी मेरी क़लम ने उस का
तभी से मीरा बनी लिख रही है बस उस को
Kiran K
सुब्ह की पहली अज़ाँ में सुन रही हूँ नाम तेरा आजकल मैं
मंदिरों की घण्टियाँ भी कब भला इतनी मधुर लगती थीं मुझ को
Kiran K
इश्क़ तेरा हो भले औहाम ही
साँस लेने की हसीं इक वज्ह है
Kiran K
बड़ी ग़मगीन थीं आँखें फ़िराक़-ए-यार में लेकिन
ख़्याल-ए-वस्ल से फिर शाम रंगीं हो गई मेरी

Read Full
Kiran K

LOAD MORE