Daagh Aligarhi

Daagh Aligarhi

@kumaran823919

kumar anupam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in kumar anupam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

13

Likes

41

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
सारी दुनिया से किनारा भी नहीं कर सकते
तेरी यादों पे गुज़ारा भी नहीं कर सकते

रू-ब-रू आज हुए भी तो हुए ऐसी जगह
हम कोई साफ़ इशारा भी नहीं कर सकते
Read Full
Daagh Aligarhi
जिस की इक तस्वीर ले आई लहू इन आँखों में
वो मुक़ाबिल आएगा तो आँखें ही ले जाएगा
Daagh Aligarhi
ले हम भी सर उठाते हैं मुहब्बत
दिखा जो दाँव आते हैं मुहब्बत

अलिफ़ से मीम तक लाए थे जिन को
वो हम को ही सिखाते हैं मुहब्बत
Read Full
Daagh Aligarhi
आप हैं दोस्त तो फिर आपसे दुश्मन बेहतर
राम को याद तो कर लेता था रावण अक्सर

आप मज़बूर थे बिकने को बिके मंदे में
हमनें बाजार की शर्तों को लगा दी ठोकर
Read Full
Daagh Aligarhi
मिटते मिटते मिटती है हो अगर कसक कोई
ज़ख़्म चाहे जैसा हो, भरते भरते भरता है
Daagh Aligarhi
दोस्त होकर भी है मेरा दुश्मन
उस का किरदार दो-मुहाँ सा है
Daagh Aligarhi
बस्ती बस्ती ख़ाक उड़ाये, बस वहशत का मारा हो
उस सेे इश्क़ की आस न करना जिस का मन बंजारा हो

ख़ुद को शाइ'र कहते रहना दिल को लाख सुकूँ दे दे
लेकिन दुनिया की नज़रों में तुम अब भी आवारा हो
Read Full
Daagh Aligarhi
32 Likes
इक शहनशाह ने बनवा के हँसी ताजमहल
हाथ कटवाए ग़रीबों के, हुनर छीन लिया
Daagh Aligarhi