Manish watan

Manish watan

@manishwatan2

Manish watan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish watan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

37

Likes

45

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
ये दिल मिरा फिर से अकेला रह गया
सब जा चुके मेले से मेला रह गया
Manish watan
जब लिखना मुश्किल हो जाए तो फिर पढ़ने लग जाना
ये ही ग़ज़लें लिखने का यारो बस एक तरीक़ा है
Manish watan
कि माना हाथ है इस में मिरे उस्ताद का यारो
मगर शाइ'र मुझे इन बेवफ़ाओं ने बनाया है
Manish watan
वो आईना भी हम से अब बोला है
जो पहले उल्टा सीधा सब बोला है

मैं बरसों से क़ैदी हूँ अपने दिल में
तुझ को थोड़ा घाव मिला तब बोला है
Read Full
Manish watan
लोगों के साथ रहो तुम अच्छे बन कर
बाक़ी मुझ पर छोड़ो ये रब कहता है
Manish watan
जो भी आया है वो जाएगा इक दिन
चाहें वो चाहत हो या संसार मियाँ
Manish watan
मोहब्बत हो गई तुम को ख़बर उस को न हो पाए
सनम ये जान जाए तो कभी जीने नहीं देता
Manish watan
पहले चढ़ी हल्दी हमीं पर दोस्तों
फिर चोट ऐसी दी मिटी अब तक नहीं
Manish watan
इतना मत इतराओ उस की दी शय पर
देने वाला वापस ले भी सकता है
Manish watan
मुझ को किस किस ने लूटा है क्या बतलाऊॅं तुम को
इतने घाव मिले हैं उॅंगली पर गिनना मुश्किल है
Manish watan
दिलों की दास्ताँ तो अब ज़मी से जा चुकी है सो
यहाँ अब आशिक़ों को फ़ाइदा कुछ भी नहीं होगा
Manish watan
दोस्त सफ़र में दम घुटने लग जाए तो
फिर रस्ते में पेड़ लगाना पड़ता है

दिन भर रोने से आँखों में ख़ूँ आए
शीशे को चुप चाप कराना पड़ता है
Read Full
Manish watan
मरने वाले को जब कोई याद नहीं रखता
तो जीने वाला भी फिर फ़रियाद नहीं रखता

मुझ को अब तक है ग़म देखे जाने पर उस के
मैं ज़िंदा अब ख़ुद को उस के बा'द नहीं रखता
Read Full
Manish watan
कौन सुनेगा चुप की भाषा दोस्त यहाँ
दिल टूटे तो शोर मचाना पड़ता है
Manish watan
तिरी इक मुलाक़ात से भर गया दिल
तुझे ज़िंदगी भर मिलेंगे नहीं हम
Manish watan
बता कर गया है खुले ज़ख़्म रखना
कभी ज़ख़्म अपने सिलेंगे नहीं हम

मुनासिब नहीं अब हमारा लगे दिल
किसी शख़्स पर अब मरेंगे नहीं हम
Read Full
Manish watan
भूल गए मुख से अंदाज़ लगाना सब
अब लोगों को ज़ख़्म दिखाना पड़ता है
Manish watan