Meer Taqi Meer

Meer Taqi Meer

@meer-taqi-meer

Meer Taqi Meer shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Meer Taqi Meer's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

118

Content

412

Likes

1921

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
फूल गुल शम्स-ओ-क़मर सारे ही थे
पर हमें उन में तुम्हीं भाए बहुत
Meer Taqi Meer
शाम से कुछ बुझा सा रहता हूँ
दिल हुआ है चराग़ मुफ़्लिस का
Meer Taqi Meer
दिल वो नगर नहीं कि फिर आबाद हो सके
पछताओगे सुनो हो ये बस्ती उजाड़ कर
Meer Taqi Meer
इक़रार में कहाँ है इनकार की सी ख़ूबी
होता है शौक़ ग़ालिब उस की नहीं नहीं पर
Meer Taqi Meer
17 Likes
नाहक़ हम मजबूरों पर ये तोहमत है मुख़्तारी की
चाहते हैं सो आप करें हैं हम को अबस बदनाम किया
Meer Taqi Meer
11 Likes
वस्ल में रंग उड़ गया मेरा
क्या जुदाई को मुँह दिखाऊँगा
Meer Taqi Meer
11 Likes
न रक्खो कान नज़्म-ए-शाइ'रान-ए-हाल पर इतने
चलो टुक 'मीर' को सुनने कि मोती से पिरोता है
Meer Taqi Meer
'मीर' साहिब ज़माना नाज़ुक है
दोनों हाथों से थामिए दस्तार
Meer Taqi Meer
17 Likes
ओहदे से निकलें किस तरह आशिक़
एक अदा उस की है हज़ार-फ़रेब
Meer Taqi Meer
16 Likes
दिल-ख़राशी-ओ-जिगर-चाकी-ओ-ख़ूँ-अफ़्शानी
हूँ तो नाकाम प रहते हैं मुझे काम बहुत
Meer Taqi Meer
16 Likes
लगा आग पानी को दौड़े है तू
ये गर्मी तेरी इस शरारत के बा'द
Meer Taqi Meer
28 Likes
गूँध के गोया पत्ती गुल की वो तरकीब बनाई है
रंग बदन का तब देखो जब चोली भीगे पसीने में
Meer Taqi Meer
28 Likes
क्या कहूँ तुम से मैं कि क्या है इश्क़
जान का रोग है बला है इश्क़
Meer Taqi Meer
79 Likes
इश्क़ में जी को सब्र ओ ताब कहाँ
उस से आँखें लड़ीं तो ख़्वाब कहाँ
Meer Taqi Meer
34 Likes
दिल्ली में आज भीक भी मिलती नहीं उन्हें
था कल तलक दिमाग़ जिन्हें ताज-ओ-तख़्त का
Meer Taqi Meer
40 Likes
बे-ख़ुदी ले गई कहाँ हम को
देर से इंतिज़ार है अपना
Meer Taqi Meer
40 Likes
पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है
जाने न जाने गुल ही न जाने बाग़ तो सारा जाने है
Meer Taqi Meer
77 Likes
उल्टी हो गईं सब तदबीरें कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया
Meer Taqi Meer
72 Likes
ये फ़न्न-ए-इश्क़ है आवे उसे तीनत में जिस की हो
तू ज़ाहिद पीर-ए-नाबालिग़ है बे-तह तुझ को क्या आवे
Meer Taqi Meer
25 Likes
रोते फिरते हैं सारी सारी रात
अब यही रोज़गार है अपना
Meer Taqi Meer
42 Likes

LOAD MORE