Muneer Niyazi

Muneer Niyazi

@muneer-niyazi

Muneer Niyazi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Muneer Niyazi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

129

Content

31

Likes

822

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
हम भी 'मुनीर' अब दुनिया-दारी कर के वक़्त गुज़ारेंगे
होते होते जीने के भी लाख बहाने आ जाते हैं
Muneer Niyazi
10 Likes
हम भी घर से 'मुनीर' तब निकले
बात अपनों की जब सही न गई
Muneer Niyazi
13 Likes
मोहब्बत अब नहीं होगी ये कुछ दिन बा'द में होगी
गुज़र जाएँगे जब ये दिन ये उन की याद में होगी
Muneer Niyazi
कुछ वक़्त चाहते थे कि सोचें तिरे लिए
तू ने वो वक़्त हम को ज़माने नहीं दिया
Muneer Niyazi
15 Likes
ग़म की बारिश ने भी तेरे नक़्श को धोया नहीं
तू ने मुझ को खो दिया मैं ने तुझे खोया नहीं
Muneer Niyazi
12 Likes
मकाँ है क़ब्र जिसे लोग ख़ुद बनाते हैं
मैं अपने घर में हूँ या मैं किसी मज़ार में हूँ
Muneer Niyazi
ख़्वाब होते हैं देखने के लिए
उन में जा कर मगर रहा न करो
Muneer Niyazi
12 Likes
मुद्दत के बा'द आज उसे देख कर 'मुनीर'
इक बार दिल तो धड़का मगर फिर सँभल गया
Muneer Niyazi
48 Likes
जानते थे दोनों हम उस को निभा सकते नहीं
उस ने वा'दा कर लिया मैं ने भी वा'दा कर लिया
Muneer Niyazi
36 Likes
महक उठे रंग-ए-सुर्ख़ जैसे
खिले चमन में गुलाब इतने
Muneer Niyazi
20 Likes
वक़्त किस तेज़ी से गुज़रा रोज़-मर्रा में 'मुनीर'
आज कल होता गया और दिन हवा होते गए
Muneer Niyazi
21 Likes
ये कैसा नश्शा है मैं किस अजब ख़ुमार में हूँ
तू आ के जा भी चुका है मैं इंतिज़ार में हूँ
Muneer Niyazi
43 Likes
मैं उस को देख के चुप था उसी की शादी में
मज़ा तो सारा इसी रस्म के निबाह में था
Muneer Niyazi
43 Likes
'मुनीर' अच्छा नहीं लगता ये तेरा
किसी के हिज्र में बीमार होना
Muneer Niyazi
30 Likes
शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास
रौनक़ें जितनी यहाँ हैं औरतों के दम से हैं
Muneer Niyazi
24 Likes
आवाज़ दे के देख लो शायद वो मिल ही जाए
वर्ना ये उम्र भर का सफ़र राएगाँ तो है
Muneer Niyazi
52 Likes
जानता हूँ एक ऐसे शख़्स को मैं भी 'मुनीर'
ग़म से पत्थर हो गया लेकिन कभी रोया नहीं
Muneer Niyazi
36 Likes
आदत सी बना ली है तुम ने तो 'मुनीर' अपनी
जिस शहर में भी रहना उकताए हुए रहना
Muneer Niyazi
37 Likes
मैं तो 'मुनीर' आईने में ख़ुद को तक कर हैरान हुआ
ये चेहरा कुछ और तरह था पहले किसी ज़माने में
Muneer Niyazi
33 Likes
इक और दरिया का सामना था 'मुनीर' मुझ को
मैं एक दरिया के पार उतरा तो मैं ने देखा
Muneer Niyazi
27 Likes

LOAD MORE