Murari Mandal

Murari Mandal

@murarimandal01

Murari Mandal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Murari Mandal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

9

Content

100

Likes

239

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
पहले आना आ कर जाना आप की मर्ज़ी थी सारी
मेरा क्या है मैं तो तन्हा कल भी था और आज भी हूँ
Murari Mandal
शे'र सुन के पूछते सब जॉन ग़ालिब मीर हो
शे'र कहते हैं मगर हैं जॉन ग़ालिब मीर नइॅं
Murari Mandal
कोई नन्हीं परी ब्याही गई फिर
किसी के बाप की इज़्ज़त बची फिर

फिर आना जन्म ले कर दूसरा तुम
करूँँगा मैं तुम्हीं से दोस्ती फिर
Read Full
Murari Mandal
तुम्हारी याद आने लग गई फिर
यकायक आँख पत्थर पर पड़ी तो
Murari Mandal
पागल हर इक शख़्स यहाँ हो जाता है
जो भी उस के पहलू में सो जाता है

काम नहीं होता अपना दरख़्वास्त पे भी
तुम बस नेत्र घुमाओ तो हो जाता है
Read Full
Murari Mandal
मुझ को लगती शराब जैसी है
वो जो लड़की गुलाब जैसी है

उस को कोई भी छू नहीं सकता
वो हक़ीक़त में ख़्वाब जैसी है
Read Full
Murari Mandal
युद्धों के परिणाम अवध में लौटे हैं
जबसे अपने राम अवध में लौटे हैं

ऐसी ज्योति जगी है घर में दीपों से
जैसे चारों धाम अवध में लौटे हैं
Read Full
Murari Mandal
दिल जो भटका है वो सँभल जाए
ये बुरा वक़्त भी बदल जाए

है तमन्ना कि यारों सिगरेट की
आख़िरी कश में दम निकल जाए
Read Full
Murari Mandal
किसी को दोष देने से भला कुछ ठीक होगा
ये उस ने लिख रखा था सो हम ऐसे लुट चुके हैं
Murari Mandal
कोई मुझ को ये कहता क्यूँ नहीं है
मुझे तुम याद आते हो मुरारी
Murari Mandal
थी फैली उदासी हमारी गली में
नहीं मिल रही थी ख़ुशी रौशनी में

जलाया गया नइॅं कोई दीप याँ पर
दिवाली मनाई गई तीरगी में
Read Full
Murari Mandal
तलब अपनी लगाकर जा चुकी है
मुझे वो आज़मा कर जा चुकी है

जिसे साजन बनाने पर तुली थी
उसे पागल बना कर जा चुकी है
Read Full
Murari Mandal
दुश्मनों को गले से लगा लीजिए
है दिवाली ग़मों को भुला लीजिए

संग घर के ह्रदय में भी राम आ सकें
ऐसा दीपक ह्रदय में जला लीजिए
Read Full
Murari Mandal
ये है मिथ्या सताती है मुहब्बत
सभी को रास आती है मुहब्बत

मेरे सपने में आ कर एक लड़की
मुझे जबरन सिखाती है मुहब्बत
Read Full
Murari Mandal
लोग इक दिन ये कह रहे होंगे
कल ही देखा था कल तो अच्छा था
Murari Mandal
ये बस कहने में लगता है सरल है
सरल भी है कठिन अपनी जगह पर
Murari Mandal
मर्द रोता नहीं है बोलेंगे
मर्द को दर्द देने वाले भी
Murari Mandal
किसी की आँख का तारा था मैं भी
तुम्हारी ही तरह हँसता था मैं भी

अभी जिस को खटकता हूँ मैं कल तक
उसी का ख़ास था,प्यारा था मैं भी
Read Full
Murari Mandal
यारों हमारे दरमियाँ जो चल रहा था वो
वो गुफ़्तगू थी दोस्ती उस के हिसाब से
Murari Mandal
निशानी साथ में रहती है उस की तो ये लगता है
के मेरा यार मेरे साथ में हर वक़्त रहता है
Murari Mandal

LOAD MORE