Obaid Azam Azmi

Obaid Azam Azmi

@obaid-azam-azmi

Obaid Azam Azmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Obaid Azam Azmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

21

Content

8

Likes

149

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
दीवार उठाने की तिजारत नहीं आई
दिल्ली में रहे और सियासत नहीं आई

बिकने को तो दिल बिक गया बाज़ार में लेकिन
जो आप बताते थे वो क़ीमत नहीं आई
Read Full
Obaid Azam Azmi
26 Likes
हर गाम तेरे इश्क़ का इकरार है मैं हूँ
ज़ंजीर है ज़ंजीर की झनकार है मैं हूँ

ऐ ज़ीस्त जो सब सेे बड़ी फ़नकार है तू है
और तुझ सेे बड़ा वो जो अदाकार है मैं हूँ
Read Full
Obaid Azam Azmi
22 Likes
ख़ुशरंग नज़र आता है जाज़िब नहीं लगता
माहौल मेरे दिल से मुख़ातिब नहीं लगता

मैं भी नहीं हर शे'र में मौजूद ये सच है
ग़ालिब भी हर इक शे'र में ग़ालिब नहीं लगता
Read Full
Obaid Azam Azmi
22 Likes
दिल जिस का मोहब्बत में गिरफ़्तार रहा है
वो मेरी मदद के लिए तैयार रहा है

आग़ाज़-ए-मोहब्बत का फ़साना भी था दिलचस्प
बर्बादी का क़िस्सा भी मज़ेदार रहा है
Read Full
Obaid Azam Azmi
29 Likes
कहाँ से चला था निग़ाहों में क्या था कहाँ जा रहा था मुझे सोचने दो
मेरा साज़ क्या था मेरी तर्ज़ क्या थी मैं क्या गा रहा था मुझे सोचने दो
Obaid Azam Azmi
26 Likes
राहों में जान घर में चराग़ों से शान है
दीपावली से आज ज़मीन आसमान है
Obaid Azam Azmi
20 Likes